विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने बदली इन 4 वंदे भारत की टाइमिंग, सफर करने वाले हैं तो देख लें पूरी लिस्ट

Vande Bharat New Timings: रेल मंत्रालय ने चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. समय में किए गए इस बदलाव का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो रोजाना या अक्सर इन ट्रेनों से सफर करते हैं. ये चारों सेमी हाई‑स्पीड ट्रेनें दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) जोन द्वारा चलाई और मेंटेन की जाती हैं.

भारतीय रेलवे ने बदली इन 4 वंदे भारत की टाइमिंग, सफर करने वाले हैं तो देख लें पूरी लिस्ट
वंदे भारत की बदली टाइमिंग

Vande Bharat New Timings: अगर आप आने वाले समय में वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. रेल मंत्रालय ने चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. समय में किए गए इस बदलाव का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो रोजाना या अक्सर इन ट्रेनों से सफर करते हैं. ये चारों सेमी हाई‑स्पीड ट्रेनें दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) जोन द्वारा चलाई और मेंटेन की जाती हैं. वंदे भारत ट्रेनों की खासियत है कि ये तेज, आरामदायक और समय से चलने वाली सेवाओं के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में उनके टाइम टेबल में छोटे‑छोटे बदलाव भी यात्रियों की यात्रा योजना को प्रभावित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अपना Jan Aushadhi Kendra कैसे खोलें? सरकार दे रही 2 लाख तक की मदद, जानें कैसे करना होता है आवेदन और कौन हो सकता है पात्र

इन 4 ट्रेनों का टाइम हुआ चेंज

भारतीय रेल ने चार वंदे भारत ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. इनमें ट्रेन नंबर 20704 यसवंतपुर–काचीगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20703 काचीगुड़ा–यसवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22231 कलाबुरगी–SMVT बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22232 बेंगलुरु–कलाबुरगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है. इन सभी ट्रेनों का नया टाइम‑टेबल 15 मार्च 2026 से लागू हो जाएगा. आइए जानते हैं इन सभी ट्रेनों की नई टाइमिंग्स के बारे में...

1. ट्रेन नंबर 20703 काचीगुड़ा–यसवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

इस ट्रेन को 24 सितंबर 2023 को हरी झंडी दिखाई गई थी. यह ट्रेन शुक्रवार छोड़कर हर दिन चलती है. अब इस ट्रेन के समय में हिंदुपुर रेलवे स्टेशन पर बदलाव किया गया है. पहले यह ट्रेन यहां 15:48 बजे पहुंचती थी, लेकिन अब यह 15:55 बजे पहुंचेगी. यानी ट्रेन का आगमन समय 7 मिनट बढ़ा दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. ट्रेन नंबर 20704 यसवंतपुर–काचीगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

24 सितंबर 2023 को शुरू की गई यह ट्रेन हफ्ते के सभी दिनों में चलती है, सिर्फ शुक्रवार को नहीं चलती. अब इस ट्रेन के टाइम‑टेबल में हिंदुपुर रेलवे स्टेशन पर बदलाव किया गया है. पहले यह ट्रेन यहां 12:08 बजे पहुंचती थी, लेकिन अब इसका नया आगमन समय 12:17 बजे होगा. यानी ट्रेन के पहुंचने के समय में 9 मिनट की देरी कर दी गई है.

3. ट्रेन नंबर 22231 कलाबुरगी–SMVT बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों चलती है और 550 किमी का सफर 8 घंटे 45 मिनट में पूरा करती है. रेलवे ने इसके दो स्टेशनों पर समय बदल दिया है, अब यह श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 11:00 बजे की जगह 11:13 बजे पहुंचेगी, जबकि यलहंका स्टेशन पर पहले 12:28 बजे की जगह 12:58 बजे पहुंचेगी. यानी दोनों स्टेशनों पर ट्रेन अब थोड़ी देर से पहुंचेगी. 

4. ट्रेन नंबर 22232 SMVT बेंगलुरु–कलाबुरगी वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन में गुरुवार को छोड़कर हर दिन चलती है. रेलवे ने इसके समय में दो स्टेशनों पर बदलाव किया है, अब यह यलहंका स्टेशन पर पहले के 15:05 बजे की जगह 15:09 बजे पहुंचेगी, जबकि श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर इसका आगमन समय 16:23 बजे से बदलकर 16:45 बजे कर दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com