विज्ञापन

IRCTC पर चुटकियों में मिलेगा कन्फर्म तत्काल टिकट, तरीका जान एजेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत

IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: त्योहारों या इमरजेंसी में ट्रेन का तत्काल टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं है. ऐसे में आप कुछ टिप्स अपनाकर कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करवा सकते हैं.

IRCTC पर चुटकियों में मिलेगा कन्फर्म तत्काल टिकट, तरीका जान एजेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत
IRCTC से कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करने की ट्रिक्स
NDTV Graphics

Tatkal Ticket Booking: अभी दिवाली और छठ जैसे त्योहारों का समय चल रहा है. इस दौरान कई लोग अपने घर जाते हैं. हालांकि, ट्रेन टिकट न मिलने की वजह से कई लोग परेशान भी हैं. ऐसे में वे घर जाने के लिए Tatkal Ticket बुक कर सकते हैं. हालांकि, इसको बुक करना किसी जंग से जीतने से कम नहीं है. इस वजह से कई लोग एजेंट के पास जाते हैं. लेकिन, अगर आप बेहद कम सीटों के साथ खुलने वाले तत्काल कोटा के लिए सही तैयारी करें तो आप इसको आसानी से बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको स्पीड के साथ कुछ ट्रिक्स भी IRCTC पर अपनानी होगी. 

अगर आप भी IRCTC से कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको यहां पर कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने चांसेज को काफी ज्यादा बढ़ा सकते हैं. अच्छी बात है कि इसके लिए आपको कोई खास मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है. इसमें सबसे ज्यादा काम की ट्रिक है मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करना. 

IRCTC मास्टर लिस्ट फीचर का करें इस्तेमाल

तत्काल टिकट बुक करते समय सबसे ज्यादा समय पैसेंजर्स की डिटेल्स भरने में बर्बाद होता है. इससे बचने के लिए आप IRCTC अकाउंट या RailOne ऐप पर पहले से ही यात्रियों की सभी जानकारियां जैसे नाम, उम्र जैसी डिटेल्स भरकर "मास्टर लिस्ट" में सेव करके रख सकते हैं. ऐसा करने से बुकिंग के समय आपको मैन्युअली डिटेल्स नहीं भरनी पड़तीं, जिससे आपके कीमती सेकंड बच जाते हैं. बुकिंग के दौरान आपको केवल पैसेंजर्स को सिलेक्ट करना होता है और आप सीधे पेमेंट पेज पर पहुंच जाते हैं.

लेकिन, इससे पहले आपको अपनी बुकिंग को फास्ट करना होगा. इस वजह से बुकिंग शुरू होने से 1 या 2 मिनट पहले आपको IRCTC की साइट या ऐप ओपन करना होगा. साथ में ये भी चेक कर लें कि आपके पास सुपरफास्ट इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो. पहले से लॉग-इन रहने पर आप बुकिंग शुरू होते ही तुरंत एक्शन लेने के लिए तैयार रहते हैं, जो आपको दूसरों के मुकाबले बढ़त दिलाता है.

तत्काल टाइमिंग और पेमेंट ट्रिक

यह भी पढ़ें | "मुझे लगा था फेक है पर सच में...", WhatsApp पर मिला ये मैसेज? फौरन करें ये काम वर्ना बैंक अकाउंट साफ!

आपको बता दें कि तत्काल बुकिंग AC क्लास जैसे फर्स्ट एसी, सेकंड एसी या थर्ड एसी के लिए सुबह 10:00 बजे से शुरू होती है. जबकि नॉन-एसी या स्लीपर (Sleeper) क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे बुकिंग शुरू होती है. तत्काल में कुछ सेकंड्स की देरी भी आपको कंफर्म टिकट से दूर कर सकती है. टाइम शुरू होने से एक-दो मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म को ओपन कर लें और लॉगिन कर लें. फिर जहां से जहां आपको जाना है उस जगह को डालें. फिर जिस ट्रेन में आपको टिकट बुक करना है उसको सेलेक्ट कर लें. अब जैसे ही टाइम शुरू हो आप पेज रिफ्रेश करके आगे बढ़ें और मास्टर लिस्ट ऑप्शन से पैसेंजर्स की लिस्ट डाल दें.

इस वजह से आपको इस दौरान काफी अटेंटिव रहना होगा. अब बात कर लेते हैं पेमेंट की. इस स्टेप पर IRCTC या RailOne ऐप आपके लिए काफी काम आ सकता है. इन प्लेटफॉर्म पर IRCTC E-Wallet या R-Wallet की सुविधा मिलती है. जिसमें आप पहले से पैसे ऐड करके रख सकते हैं. इससे पेमेंट आसानी से और जल्दी हो जाता है. अगर आप चाहे तो UPI पेमेंट के साथ भी जा सकते हैं. हालांकि, इसमें थर्ड पार्टी ऐप ओपन होता है, जिससे पेमेंट में समय लग सकता है और कन्फर्म तत्काल टिकट बुक होने का चांस कम हो सकता है. ऐसे में हमारी सलाह रहेगी आप रेलवे वॉलेट से ही पेमेंट करें.  इन सभी छोटी-छोटी ट्रिक्स को अपनाकर आप कन्फर्म तत्काल टिकट लेने के चांस को कई गुना बढ़ा लेते हैं. 

यह भी पढ़ें | वेजिटेरियन खाना AI दिग्गजों को बना रहा कामयाब! दावा देखते ही मस्क ने बताया ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC Tatkal Ticket Booking, IRCTC, Tatkal Ticket, RailOne
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com