Post Office Insurance Policy: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में आए दिन कई सारी दुर्घटनाएं देखने के मिलती हैं. इन दुर्घटनाओं से अपने साथ-साथ परिवार की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को दुर्घटना बीमा यानी एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी (Accidental Insurance Policy) लेनी चाहिए. इस स्कीम में दुर्घटना के समय न सिर्फ आपके इलाज के लिए आर्थिक मदद दी जाती है, बल्कि अगर किसी दुर्घटना में पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को भी इस बीमा का लाभ दिया जाता है. कई सारी कंपनियों अलग-अलग तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर कर रही हैं. लेकिन भारतीय डाक विभाग (Indian Postal Department) अपने ग्राहकों के लिए एक खास इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर आई है.
डाक विभाग ने दुर्घटना सुरक्षा योजना (Accident Protection Plan) को ग्रुप एक्सीडंट गार्ड पॉलिसी के नाम से अपने ग्राहकों के लिए यह योजना शुरू की है. इस पॉलिसी में आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे. तो चलिए जानते हैं इसके बार में...
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अकाउंटहोल्डर्स को मिलेगा लाभ
पोस्ट ऑफिस (Post Office) के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) की ओर से दो तरह की पॉलिसी ऑफर की जा रही है. जिसमें आपको सिर्फ 299 और 399 रुपये में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता है. इस योजना का लाभ सिर्फ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अकाउंटहोल्डर्स को मिलेगा. इसका मतलब है कि अगर आप यह बीमा पॉलिसी करवाना चाहते हैं तो आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना अकाउंट खुलवाना पड़ेगा.
पॉलिसीधारक की मृत्यु पर 10 लाख रुपये का कवरेज
इस पॉलिसी के तहत अगर कोई पॉलिसीधारक दुर्घटना में घायल हो जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज करवाने के लिए खर्चे दिए जाते हैं. इस बीच अगर दुर्घटना में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसीधारक के परिवार और बच्चों के जीवन-यापन के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है.
399 रुपये की बीमा पॉलिसी के फायदे
इस दुर्घटना बीमा पॉलिसी के अनुसार आपको सालाना आधार पर 399 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अकाउंटहोल्डर्स जिनकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच है, वह इस बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं. इस प्लान के अंतर्गत पॉलिसीधारक के दुर्घटना के समय आंशिक दिव्यांगता, पूर्ण दिव्यांगता या दुर्घटनावश अंग विच्छेद या पैरालिसिस होने की स्थिति में 10 लाख का बीमा कवरेज दिया जाता है. इसमें इलाज के लिए खर्च आइपीडी 60 हजार तक और दुर्घटना चिकित्सा खर्च ओपीडी 30 हजार तक (नियत या वास्तविक दावा, जो भी कम हो) दिया जाता है.
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान 10 दिनों तक पॉलिसीधारक को दैनिक नकद या डेली कैश प्रतिदिन एक हजार रुपये दिया जाता है. इसके साथ ही परिवार के लोगों के अस्पताल आने-जाने के लिए परिवहन संबंधी 25 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसमें दुर्घटना के बाद पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर पॉलिसीधारक के परिवार को 10 लाख रुपये का कवरेज दिया जाता है. वहीं, पॉलिसीधारक की मृत्यु पर उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को पांच हजार या वास्तविक खर्च के लिए पैसे दिए जाते हैं.
इसके अलावा इसमें पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके बच्चों को शिक्षा लाभ भी दिया जाता है. इसके तहत पॉलिसीधारक के अधिकतम दो बच्चों को पढ़ाई के लिए पॉलिसी का 10 फीसदी या एक लाख (जो भी कम हो) मिलेगा.
299 रुपये की बीमा पॉलिसी के फायदे
299 रुपये के दुर्घटना बीमा पॉलिसी में भी वो सभी लाभ दिए जाते हैं जो 399 रुपये की बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) में मिलते हैं. लेकिन 299 रुपये में मृतक पॉलिसीधारक के बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा लाभ नहीं दिया जाता है. इन दोनों पॉलिसी में सिर्फ यही एक बड़ा अंतर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं