विज्ञापन

आज मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर को दिखाई जाएगी हरी झंडी, टिकट की बुकिंग शुरू, जानें किराया और स्टॉपेज

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन नंबर 27651/27652  को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. 1 नवंबर से ही इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

आज मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर को दिखाई जाएगी हरी झंडी, टिकट की बुकिंग शुरू, जानें किराया और स्टॉपेज
Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज मिलेगी हरी झंडी.
  • मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू.
  • मुंबई और बेंगलुरु के बीच 2 नवंबर 2026 से नियमित रूप चलेगी.

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच रेल सफर आसान और आधुनिक बनाया जा रहा है. आज 1 नवंबर 2026 को बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT) से देश की तीसरी और दक्षिण-पश्चिम भारत की पहली मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन नंबर 27651/27652  को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.  इस प्रीमियम ओवरनाइट ट्रेन के शुरू होने से दोनों प्रमुख आईटी और आर्थिक महानगरों के बीच यात्रियों को बेहद आरामदायक सफर का विकल्प मिलने जा रहा है. खास बात यह है कि 1 नवंबर से ही इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

आज से टिकट बुकिंग शुरू, कल से दौड़ेगी ट्रेन

रेल प्रशासन के अनुसार, मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 27651) के लिए टिकटों की बुकिंग आज 1 नवंबर से आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट, आरक्षण काउंटरों और RailOne ऐप पर शुरू की जा रही है.

मुंबई से बेंगलुरु ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से यह ट्रेन 2 नवंबर 2026 से नियमित रूप से चलना शुरू होगी. ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रात 08:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.

बेंगलुरु से मुंबई ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMVT स्टेशन से यह ट्रेन 3 नवंबर 2026 से अपनी नियमित सेवा शुरू करेगी. ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMV स्टेशन से शाम 07:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी. 

मुंबई से बेंगलुरु टिकट का किराया

'मेक इन इंडिया' के तहत बनी इस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में तीन श्रेणियां फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी उपलब्ध हैं. दूरी और आधुनिक सुविधाओं को देखते हुए इसका किराया निर्धारित किया गया है. मुंबई से बेंगलुरु के लिए किराया 2810, 3630, 4450 रुपया निर्धारित है.

थर्ड एसी (3AC): 2810 रुपया

सेकंड एसी (2AC): 3630 रुपया

फर्स्ट एसी (1AC): 4450 रुपया

टिकट की कुल कीमत पर जीएसटी अलग से लागू होगा. अंतिम सटीक किराए की दरें बुकिंग विंडो खुलते ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएंगी. यह ट्रेन कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, यादगीर, रायचूर, गुन्टकल और अनंतपुर स्टेशनों पर रुकेगी.

यह भी पढ़ें | बेंगलुरु से गोवा के बीच चलेगी यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत, हासन, सकलेशपुर, मुरुदेश्वर, गोकर्ण रोड समेत होंगे 14

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper, Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train Fare, Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train Stoppage, Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train Route, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com