जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रोटेस्ट जारी है. हाल ही में जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे और सरकार के शिक्षा नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान स्थिति बिगड़ गई और प्रोटेस्ट को देखते हुए किसी तरह की अफवाह न फैलाई जाए, जिससे इस क्षेत्र में इंटरनेट बैन कर दिया गया. हालांकि इंटरनेट बैन होने की वजह से आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर सबसे ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल गूगल मैप (Google Map) चलाने के लिए किया जाता है. लेकिन इंटरनेट बैन होने की वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें आई.
हालांकि आपको बता दें Google Map को बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है. इतना ही नहीं ऑफ लाइन गूगल मैप के कई फीचर्स हैं, जिसका इस्तेमाल आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के कर सकते हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
कैसे चलाए बिना इंटरनेट गूगल मैप
बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स (Google Maps) यानी ऑफलाइन गूगल मैप चलाने के लिए आप पहले गूगल मैप के ऐप पर जाएं. यहां आप अपने प्रोफाइल फोटो पर टैप करेंगे तो आपको कई विकल्प नजर आएंगे. इसमें आपको 'Offline Maps' का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करे. इसके बाद आप अपनी जरूरत वाले मैप को डाउलोड कर लें. आप इसके अलावा और कई फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं.
Save Parking
भीड़भाड़ या मॉल में गाड़ी पार्क करने के बाद कई बार ऐसा होता है कि आप अपनी गाड़ी को खोज नहीं पाते हैं. ऐसे में गाड़ी पार्क करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे नीले रंग के लोकेशन डॉट (Blue Dot) पर टैप करें और Save Parking चुनें, इससे आप उस लोकशन को सेव कर लेंगे, जिससे गाड़ी वापस ढूंढने में आसानी होगी.
Toll Cost Estimate
आप जब किसी लॉग ट्रिप पर जाते हैं तो आपको नहीं पता होता है कि आपके रास्ते में कितने टोल प्लाजा आने वाले हैं और इसमें कितना खर्च होगा. ऐसे में आप ट्रिप शुरू करने से पहले ही गूगल मैप्स आपको रास्ते में लगने वाले टोल टैक्स के खर्च की जानकारी दे देता है.
Add Stops
यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाली अन्य जगहों को जोड़ने के लिए डेस्टिनेशन सेट करने के बाद तीन-डॉट मेनू से 'Add Stop' का विकल्प चुनें.
Location Sharing
अगर आप अकेले यात्रा पर निकले हैं और आप अपनी यात्रा के बारे में किसी को बताना चाहते हैं. ऐसे में आप अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Location Sharing के जरिए परिवार या दोस्तों के साथ रियल-टाइम लोकेशन साझा करें.
Fuel-Efficient Routes
कई बार आपको रास्ते के बारे में जानकारी नहीं होती है. ऐसे में आप कभी-कभी लंबे रास्ता का चुनाव कर लेते हैं, जिससे आपकी गाड़ी का तेल काफी ज्यादा खर्च होता है. ऐसे में आप फ्यूल एफिसिएंसी रूट चुन सकते हैं. इसलिए आप सेटिंग्स में जाकर नेविगेशन सेटिंग्स में 'Prefer fuel-efficient routes' ऑन करें, जिससे ऐप आपको कम ट्रैफिक और कम ईंधन खपत वाला रास्ता बताएगा.
One-Finger Zoom
स्क्रीन पर एक उंगली से डबल-टैप करके और ऊपर-नीचे स्वाइप करके आसानी से मैप को ज़ूम इन या ज़ूम आउट कर सकते हैं.
Group Trip Lists
दोस्तों या परिवार के साथ मिलकर यात्रा की योजना बनाने के लिए 'Saved' टैब में जाकर Lists का उपयोग करें.
यह भी पढ़ेंः फ्लाइट कैंसिल हुई तो रिफंड के साथ खाने से लेकर आने-जाने का खर्च देगी एयरलाइन, 2 और सुविधाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं