विज्ञापन

गाड़ी की RC के पूरे हो गए 15 साल? जानें कैसे करें रेन्यू वरना लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना

वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की 15 साल की अवधि पूरी हो चुकी है या होने वाली है, तो इसे तुरंत रिन्यू कराना बेहद जरूरी है. वरना आपको 5000 रुपये का चालान भरना पड़ सकता है.

गाड़ी की RC के पूरे हो गए 15 साल? जानें कैसे करें रेन्यू वरना लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
15 साल पुराने वाहन की RC कैसे कराएं रिन्यू
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • 15 साल पुराने वाहन की RC को रिन्यू करना जरूरी होता है.
  • RC एक्सपायर होने के बाद वाहन का चालान काटा जा सकता है.
  • पुरानी गाड़ी का रिवेल्यूएशन और फिटनेस टेस्ट कराना जरूरी.

अगर आपकी कार, बाइक या किसी अन्य वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की 15 साल की अवधि पूरी हो चुकी है या होने वाली है, तो इसे तुरंत रिन्यू कराना बेहद जरूरी है. मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के तहत 15 साल पुराने निजी वाहनों (Personal Vehicles) का रिवेल्यूएशन और फिटनेस टेस्ट कराना अनिवार्य होता है. समय पर RC रिन्यू न कराने की स्थिति में न केवल आपकी गाड़ी का सड़क पर चलना गैर-कानूनी हो जाता है, बल्कि आपको भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

RC रिन्यू न कराने पर 5000 रुपये का चालान

अगर आपके 15 साल पुरानी गाड़ी की आरसी एक्सपायर हो चुकी है और आप उसे सड़क पर चलाते पाए जाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका 5000 रुपये का चालान काट सकती है. वहीं आरसी एक्सपायर होने के बाद रिन्यू कराने पर हर महीने के हिसाब से अतिरिक्त लेट फीस देनी पड़ती है. इसके अलावा बार-बार नियम तोड़ने या दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्रों में (जहां एनजीटी के कड़े नियम लागू हैं) 15 साल पुरानी पेट्रोल या 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को सड़क पर चलाने पर वाहन को सीधे सीज किया जा सकता है.

सबसे बड़ी बात यह है कि बिना वैध आरसी के गाड़ी का बीमा अमान्य (Invalid) हो जाता है. जबकि दुर्घटना की स्थिति में बीमा कंपनी कोई मुआवजा नहीं देगी.

RC रिन्यू कराने की प्रक्रिया

आप अपने वाहन की आरसी रिन्यू कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक 'privahan' पोर्टल (parivahan.gov.in) पर जाएं.
  • इसके बाद 'Online Services' सेक्शन में जाकर 'Vehicle Related Services' चुनें.
  • अपना राज्य और संबंधित RTO को चुनें.
  • 'Renewal of Registration' का विकल्प चुनें और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करें.
  • फॉर्म 25 में मांगी गई सभी जानकारियां भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और अपॉइंटमेंट स्लिप डाउनलोड या प्रिंट करें.

आवेदन करने बाद तय तारीख पर अपनी गाड़ी लेकर फिटनेस टेस्ट के लिए आरटीओ ऑफिस पहुंचे.

RC रिन्यू करने के लिए जरूरी दस्तावेज

आरसी रिन्यू कराने के लिए आपके पास कुछ  जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. इसमें पंजीकरण के नवीनीकरण का आवेदन पत्र, मूल आरसी, वैध इंश्योरेंस पॉलिसी, पीयूसी सर्टिफिकेट, फिटनेस प्रमाण पत्र, पते और पहचान का प्रमाण और रोड टैक्स रसीद शामिल है.

यह भी पढ़ें | अब ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद मौके पर ही देना होगा फाइन, पुलिस लेगी ऑनलाइन पेमेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RC Renewal, Vehicle RC, Personal Vehicle, Vehicle Rules, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com