Income Certificate: आज के समय में कई जरूरी काम ऐसे हैं, जिनके लिए सही दस्तावेज होना बेहद जरूरी होता है. अगर कोई एक डॉक्यूमेंट भी नहीं हुआ, तो सरकारी और कई निजी काम अटक सकते हैं. इन्हीं जरूरी दस्तावेजों में से एक है आय प्रमाण पत्र. यह प्रमाण पत्र बताता है कि किसी व्यक्ति की सालाना आय कितनी है और इसे सरकार द्वारा मान्यता दी जाती है. अच्छी बात यह है कि अब आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको तहसील या किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप इसे घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आय प्रमाण पत्र कहां काम आता है और इसे ऑनलाइन कैसे बनवाया जा सकता है.
आय प्रमाण पत्र कहां-कहां काम आता है?
आय प्रमाण पत्र कई जरूरी कामों में मांगा जाता है, जैसे-
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में
- राशन कार्ड बनवाने या अपडेट कराने में
- सब्सिडी प्राप्त करने के लिए
- छात्रों की छात्रवृत्ति यानी स्कॉलरशिप के लिए
- बैंक से लोन लेने में और
- सरकारी नौकरी या फॉर्म भरते समय.
इसलिए यह डॉक्यूमेंट समय पर बनवाना बहुत जरूरी होता है.
आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कहां करें?- आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए किया जाता है.
- हर राज्य का अपना अलग ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल होता है.
- जैसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राज्य का आधिकारिक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल मौजूद है, जहां से आवेदन किया जा सकता है.
- सबसे पहले अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाएं.
- अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद 'Services' या 'सेवाएं' सेक्शन में जाकर आय प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप या आयकर रिटर्न.
- फिर तय की गई आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
फॉर्म भरते समय जानकारी और दस्तावेज सही रखें, ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो. आवेदन पूरा होने के बाद आमतौर पर 10 से 15 दिनों के अंदर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं