विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: काशी के पंडित से जानें चंद्र ग्रहण से किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

Chandra Grahan 2026 Predictions: साल का पहला चंद्र ग्रहण अब सिर्फ कुछ ही घंटों में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण के बाद महज 15 दिनों के भीतर लगने वाला यह ग्रहण किस राशि के लिए शुभ और किस राशि के लिए अशुभ साबित होगा, इसे काशी के पं. अतुल मालवीय से जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Chandra Grahan 2026: काशी के पंडित से जानें चंद्र ग्रहण से किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?
Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
NDTV

Chandra Grahan 2026 effects on 12 zodiac signs: आज 3 मार्च 2026 यानि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. काशी के जाने-माने ज्योतिषाचार्य और धर्म-कर्म के मर्मज्ञ पं. अतुल मालवीय के अनुसार आज भारत में इस पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) का अंतिम भाग ही नजर आएगा. पंचांग के अनुसार आज यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे प्रारंभ होकर शाम को 6:47 बजे समाप्त होगा.

आज चंद्रमा लगभग 6:00 बजे उदय होगा. ऐसे में भारत में यह चंद्र ग्रहण ​केवल अंतिम 47 मिनट में ही दिखाई देगा. ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण मन, भावनाओं, स्वास्थ्य और निर्णय क्षमता पर प्रभाव डालता है क्योंकि इसका संबंध चंद्रमा से होता है. साल के पहले मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का क्या असर पड़ेगा, आइए इसे पं. अतुल मालवीय से विस्तार से जानते हैं. 

चंद्र ग्रहण का मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव 

1. मेष (Aries)

मेष राशि के नौकरीपेशा जातकों पर चंद्र ग्रहण के बाद कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है. इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी. महत्वपूर्ण विषयों पर धैर्य और विवेक से फैसले करें. 

2. वृषभ (Taurus)

साल के पहले चंद्र ग्रहण के बाद वृषभ राशि के जातकों की अपने संतान और शिक्षा आदि को लेकर चिंताएं हो सकती हैं. इस राशि के जातकों को प्रेम संबंध में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी. वृषभ राशि के लोगों को धार्मिक कार्यों से लाभ होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. मिथुन (Gemini)

आज लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकता है. इनके घर-परिवार में आपसी मतभेद की आशंका बनी रहेग. मिथुन राशि वालों को संपत्ति या वाहन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए. 

4. कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के बाद छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं. यात्राएं सुखद और लाभदायक रहेंगी. इस राशि के लोगों को अपने भाइयों अथवा मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा.

5. सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद धन संबंधी मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी. इस राशि के जातकों का अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. ऐसे में धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा. 

6. कन्या (Virgo)

साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों की मानसिक बेचैनी को बढ़ाएगा. इस राशि के जातकों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. कृपया अपने महत्वपूर्ण निर्णय सावधानी के साथ करें. 

Latest and Breaking News on NDTV

7. तुला (Libra)

साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर तुला राशि के जातकों के खर्च पर दिखाई देगा. तुला राशि के जातकों के खर्च में वृद्धि होगी. इस राशि से जुड़े लोगों की विदेश अथवा दूर स्थान से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं.

8. वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण के बाद आय के नए अवसर मिल सकते हैं. इस राशि के लोगों को आने वाले समय में अपने इष्ट-मित्रों से लाभ होगा.

9. धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव का कारण बनेगा. इस राशि के जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. धनु राशि के जातकों को अपने अधिकारियों के साथ सावधानी से व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी.

10. मकर (Capricorn)

चंद्र ग्रहण के बाद मकर राशि के जातकों के भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. कभी चीजें अनुकूल तो कभी प्रतिकूल रहेंगी. मकर राशि के जातकों के लिए धार्मिक उपाय या फिर धार्मिक यात्रा से लाभ मिलने की संभावना बनेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

11. कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए और दुर्घटना से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी. कुंभ राशि वाले जोखिम वाले कार्यों से बचें.

12. मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण दांपत्य जीवन में तनाव का कारण बन सकता है. ऐसे में उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी. साझेदारी वाले व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें.

चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय उपाय

साल के पहले चंद्र ग्रहण के दोष से बचने और शुभ फल की प्राप्ति के लिए आज ग्रहण के दौरान भगवान शिव का विशेष रूप से ध्यान करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का विशेष रूप से जप करें. चंद्र ग्रहण के बाद आज स्नान और दान अवश्य करें. मान्यता है कि स्नान और दान के महाउपाय से ग्रहण का दोष दूर हो जाता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com