विज्ञापन

Heatwave Alert: बिना AC के घर को ठंडा कैसे रखें? WHO ने बताई स्मार्ट टिप्स

Heatwave Survival Guide: आप चाहें तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने घर को ठंडा रख सकते हैं. हीटवेव के खतरे को देखते हुए World Health Organization (WHO) ने कुछ ऐसी ही स्मार्ट टिप्स बताई हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

Heatwave Alert: बिना AC के घर को ठंडा कैसे रखें? WHO ने बताई स्मार्ट टिप्स
बिना AC के घर को ठंडा कैसे रखें?

Heatwave Alert: गर्मी का प्रकोप अब बढ़ने लगा है. देश के कई हिस्सों में अप्रैल में ही अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. ऐसे में सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी रहना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, आप चाहें तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने घर को ठंडा रख सकते हैं. हीटवेव के खतरे को देखते हुए World Health Organization (WHO) ने कुछ ऐसी ही स्मार्ट टिप्स बताई हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-  

बिना AC के घर को ठंडा कैसे रखें?

नंबर 1- दिन की गर्मी को घर में आने से रोकें

गर्मी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप सूरज की सीधी रोशनी को घर के अंदर आने से रोकें. इसके लिए सुबह होते ही खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें. साथ ही पर्दे, ब्लाइंड्स या शटर का इस्तेमाल करें. इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आएगी और घर का तापमान कम रहेगा.

नंबर 2- पंखे का इस्तेमाल सही तरीके से करें

पंखा ठंडक पाने का सबसे आम तरीका है, जो हर घर में होता है. लेकिन इसका सही इस्तेमाल जरूरी है. WHO के अनुसार, जब तापमान 40°C से ज्यादा हो जाता है, तो पंखा गर्म हवा ही घुमाता है. यानी 40°C से ज्यादा तापमान होने पर बिजली के पंखे गर्मी से राहत देने के बजाय शरीर को अधिक गर्म कर सकते हैं, इससे हीट स्टॉर्क का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए कमरे में एक बाल्टी में ठंडा पानी भरकर रख दें. ऐसा करने से नमी बनी रहती है और कमरे में बहुत गर्म हवा नहीं रहती है. 

नंबर 3- घर के अंदर गर्मी पैदा करने वाली चीजें कम करें

दिन के समय जितना हो सके, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करें. लाइट, टीवी, कंप्यूटर और किचन के उपकरण भी गर्मी पैदा करते हैं. इन्हें बंद रखने से घर का तापमान बढ़ने से रोका जा सकता है.

नंबर 4- रात की ठंडी हवा का फायदा उठाएं

जैसे ही सूरज ढलता है और बाहर का तापमान कम होता है, खिड़कियां खोल दें. इससे ठंडी हवा घर में आएगी और दिनभर की जमा गर्मी बाहर निकल जाएगी. 

नंबर 5- सफेद पेंट/चूना

आप अपने घर की छत पर सफेद पेंट करा सकते हैं या चूना लगा सकता है. इससे छत ज्यादा गर्म नहीं होती है, साथ ही आप छत पर पौधे भी लगा सकते हैं. इससे भी छत सीधी धूप से बचती है और घर के अंदर ठंडक बनी रहती है. 

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप भीषण गर्मी में भी अपने घर को ठंडा रख सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com