विज्ञापन

9 दिन बाद भी नहीं हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, पुलिस ने परिवार को खत लिखकर की ये अपील

Twisha Sharma Suicide Case: भोपाल,एम्स की तरफ से 18 मई की रात पुलिस को एक पत्र लिखकर बताया गया था कि ट्विशा शर्मा के शव को डीकंपोज होने से बचाने के लिए 80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखे जाने की जरूरत है, ये सुविधा मोर्चरी में उपलब्ध नहीं है.

9 दिन बाद भी नहीं हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, पुलिस ने परिवार को खत लिखकर की ये अपील
ट्विशा शर्मा ते परिवार को पुलिस ने भेजा पत्र.
  • भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा 12 मई की रात ससुराल में मृत मिली थी
  • ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं
  • पुलिस ने परिवार को पत्र लिखकर शव मोर्चरी से लेकर जाने और अंतिम संस्कार की अपील की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और मॉडल ट्विशा शर्मा 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी. ट्विशा का परिवार उसके ससुरालवालों पर दहेज हत्या और उत्पीड़न के आरोप लगा रहा है. गुस्साए परिवार ने अब तक बेटी का अंतिम संस्कार नहीं किया है. मौत के 9 दिन बाद भी ट्विशा का शव एम्स, भोपाल की मोर्चरी में रखा हुआ है. अब पुलिस ने इसे लेकर ट्विशा के परिवार को एक पत्र लिखा है. 

पुलिस ने ट्विशा शर्मा के परिवार से उसका शव मोर्चरी से लेकर जाने की अपील की है. अपने पत्र में पुलिस ने परिवार से कहा है कि उनकी बेटी ट्विशा का शव सड़ रहा है, कृपया उसे मोर्चरी से ले जाएं. दरअसल एक पत्र भोपाल,एम्स की तरफ से 18 मई की रात पुलिस को लिखा गया था, जिसमें कहा गया था कि ट्विशा शर्मा के शव को डीकंपोज होने से बचाने के लिए 80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखे जाने की जरूरत है, ये सुविधा मोर्चरी में उपलब्ध नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

अब पुलिस ने ये बात ट्विशा के परिवार को भी बताई है. पुलिस ने चिट्ठी में आगे कहा है कि उनको रीपोस्टमार्टम कराने में कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन शव लंबे समय से मोर्चरी में रखा हुआ है. उसके डीकंपोज होने की पूरी संभावना है. इसीलिए ये अपील है कि शव को ले जाएं.

ट्विशा का रीपोस्टमार्टम चाहता है परिवार

परिवार की मांग पर भोपाल पुलिस आयुक्त ने कहा, अगर ट्विशा का परिवार दूसरा पोस्टमार्टम कराना चाहता है, तो हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते. ये हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. सिर्फ अदालत ही इसकी अनुमति दे सकती है. हमें दूसरे पोस्टमार्टम पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अदालत ही इसकी इजाजत दे सकता है. अगर अदालत इजाजत देता है, तो जरूर दूसरी बार पोस्‍टमार्टम किया जाएगा." 

ट्विशा ने किया था सुसाइड, पति फरार

बता दें कि ट्विशा शर्मा ने सुसाइड किया था, ये बात उसकी पोस्टमार्टम और लिगेचर रिपोर्ट में साफ हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक,  ट्विशा ने बेल्ट से फांसी लगाकर जान दी थी. वहीं ट्विशा का पति ति वकील समर्थ सिंह फरार चल रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Circular) जारी किया है. 

ये भी पढ़ें- 'ट्विशा की मौत हत्या नहीं आत्महत्या', भोपाल के पुलिस कमिश्नर ने NDTV को बताई इसकी वजह-VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com