Delhi News: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. राजधानी के लोगों को आज यानी 20 मई को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. ऐसे में लोगों को पानी बचाने और बेवजह बर्बादी से बचने की सलाह दी गई है.
क्यों आई पानी सप्लाई की समस्या?
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के अनुसार, यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है. इससे पानी को साफ करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. इसके अलावा हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले कच्चे पानी की मात्रा भी कम हुई है. इन दोनों कारणों की वजह से दिल्ली के दो बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट- वजीराबाद और चंद्रावल को अपनी उत्पादन क्षमता कम करनी पड़ी है.
वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में करीब 10 प्रतिशत पानी उत्पादन कम किया गया है. वहीं, चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगभग 15 प्रतिशत उत्पादन घटाया गया है.
किन इलाकों में रहेगा असर?एनडीएमसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चंद्रावल प्लांट से कम पंपिंग होने के कारण झंडेवालान रिजर्वायर से जुड़े कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. जैसे-
- मोतीबाग
- न्यू मोतीबाग
- नेताजी नगर
- आराधना एन्क्लेव
- सरोजिनी नगर के कुछ हिस्से
- नारौजी नगर
- ईस्ट किदवई नगर
- वेस्ट किदवई नगर
- सफदरजंग अस्पताल क्षेत्र
- एसपी मार्ग यूजी टैंक कमांड एरिया
- चाणक्यपुरी और एम्बेसी क्षेत्र
- मलचा मार्ग
- राजदूत मार्ग
- बापूधाम
इसके अलावा उत्तर दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्र के कुछ अन्य इलाकों में भी पानी की कमी या सप्लाई बंद होने जैसी स्थिति बन सकती है.
जरूरत पड़ने पर करें इन नंबर पर कॉल🚰 Water Supply Update | 20 May 2026 pic.twitter.com/1h7ZoO6YGm
— New Delhi Municipal Council Official (@tweetndmc) May 20, 2026
एनडीएमसी ने बताया है कि जरूरत पड़ने पर लोग पानी के टैंकर की सुविधा ले सकते हैं. इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 011-23743642 और 1533 जारी किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- पेटीएम, यूपीआई, बैंकिंग ऐप्स... किन-किन तरीकों से कर सकते हैं FASTag रिचार्ज? जान लें सबका तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं