विज्ञापन

LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना में 1 साल में कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी, 300 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Ujjwala LPG Cylinder Rules: उज्ज्वला योजना के तहत बिना किसी रुकावट के खाते में सब्सिडी का पैसा पाने के लिए लाभार्थियों को e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, तो आपकी सब्सिडी अटक सकती है.

LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना में 1 साल में कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी, 300 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये काम
PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy Rules: केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी वाले सिलेंडरों की लिमिट घटा दी है.

LPG Cylinder Subsidy: अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर अब एक साल में कितने गैस सिलेंडरों पर ₹300 की सब्सिडी (LPG Subsidy) मिलेगी और अगर सब्सिडी बंद हो जाए तो क्या करना होगा. साथ ही, सरकार ने साफ किया है कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक आधार-बेस्ड e-KYC नहीं कराई है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. ऐसा नहीं करने पर सब्सिडी  का पैसा मिलने में दिक्कत आ सकती है.

अब साल में सिर्फ 4 सिलेंडरों पर मिलेगी ₹300-₹300 की सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana)के तहत पात्र लाभार्थियों को अब एक वित्त वर्ष में केवल 4 LPG रिफिल पर ही ₹300-₹300 की सब्सिडी मिलती है. यानी एक परिवार को पूरे साल में अधिकतम ₹1,200 की सब्सिडी का लाभ मिलेगा. पहले इस योजना में ज्यादा रिफिल पर सब्सिडी मिलती थी, लेकिन सरकार ने मिडिल ईस्ट में तनाव और ग्लोबल LPG सप्लाई चेन पर दबाव के दौरान नियमों में बदलाव किया था. यही नियम अगस्त 2026 में भी लागू हैं.

4 रिफिल पूरे होने के बाद क्या होगा?

अगर आप इस वित्त वर्ष में पहले ही 4 गैस सिलेंडर रिफिल करा चुके हैं, तो उसके बाद मिलने वाले रिफिल पर ₹300 की सब्सिडी नहीं मिलेगी. यानी अगले सिलेंडर के लिए आपको बिना सब्सिडी वाला पूरा पेमेंट करना होगा. 

₹300 की सब्सिडी पाने के लिए e-KYC जरूरी

सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने स्पष्ट किया है कि जिन उज्ज्वला लाभार्थियों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए. e-KYC नहीं होने पर सब्सिडी का पैसा खाते में आने में परेशानी हो सकती है. हालांकि, बिना  उज्ज्वला कनेक्शन वाले उपभोक्ता अगर पहले ही e-KYC करा चुके हैं, , उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं है.

इस साल घरेलू गैस सिलेंडर 89 रुपये महंगा हुआ

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस साल लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा हुआ था. इसके बाद 7 जून को कीमत में ₹29 की और बढ़ोतरी हुई. यानी इस साल अब तक घरेलू गैस सिलेंडर कुल ₹89 महंगा हो चुका है. 

दिल्ली में  LPG गैस सिलेंडर की क्या है कीमत?

फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू LPG सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है. वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹300 की सब्सिडी मिलने के बाद यही सिलेंडर ₹642 का पड़ता है. सरकार गरीब और वंचित परिवारों को सस्ती दर पर रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए यह सब्सिडी देती है.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी e-KYC पूरी हो. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि एक वित्त वर्ष में केवल 4 रिफिल पर ही ₹300-₹300 की सब्सिडी मिलेगी. यदि 4 सब्सिडी वाले रिफिल पूरे हो चुके हैं, तो उसके बाद मिलने वाले सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Cylinder Subsidy, Ujjwala Yojana Benefits, LPG Subsidy New Rule, LPG Subsidy EKYC, LPG Gas Subsidy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com