अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका PF कटता है तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. अगर आपकी EPF प्रोफाइल में किसी तरह की गलती है तो आपको किसी लंबे प्रोसेस से गुजरने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से घर बैठे कई जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं. पहले छोटी सी करेक्शन के लिए भी जॉइन्ट डिकलेरेशन, एम्पलॉयर अप्रूवल और EPFO ऑफिस की लंबी ऑफिस प्रोसेस से गुजरना पड़ता था. लेकिन अब EPFO ने मेंबर प्रोफाइल करेक्शन के प्रोसेस को आसान बना दिया है. आइए जानते हैं इसका प्रोसेस और जरूरी नियम...
क्या है अपडेट करने का प्रोसेस?
EPF प्रोफाइल में डिटेल्स अपडेट करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले आधिकारिक EPF Unified Portal पर विजिट करें.
- इसके बाद UAN, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉग इन करें.
- अब प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं और टॉप मेन्यू में 'Manage' पर क्लिक करें.
- इसके बाद 'मोडिफाई बेसिक डिटेल्स' पर क्लिक करें.
- सही डिटेल्स भरने के बाद रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें.
- आप 'ट्रैक रिक्वेस्ट' सेक्शन की मदद से स्टेटस जान सकते हैं.
कौन कर सकता है अपडेट?
डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए इन बातों का पालन करना बेहद जरूरी है.
- आप डिटेल्स तभी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं अगर आपका UAN नंबर आधार नंबर से वैलिडेटेड है
- इसके अलावा अगर आपका UAN नंबर 1 अक्तूबर 2017 के बाद जेनरेट हुआ है तो आप डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं.
EPF Profil mein galti hai? Don't worry!
— Ministry of Electronics & IT (@GoI_MeitY) June 9, 2026
Learn how to easily update your name, DOB, gender, nationality, marital status, and othr details through the simplified EFO correction process.
📱 Watch this stp-by-step guide and keep your EPF records up-to-date#EPFO @officialepfo pic.twitter.com/TojH4sSr2N
किन डिटेल्स को किया जा सकता है अपडेट?
आप ऑनलाइन घर बैठे इन डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं.
- नाम
- जन्मतिथि
- जेंडर
- नेशनेलिटी
- माता-पिता का नाम
- मैरिटल स्टेटस
- जीवनसाथी का नाम
- डेट ऑफ जॉइनिंग
- डेट ऑफ लीविंग
जरूरी बात
इनमें से कई करेक्शन के लिए आपको अब डॉक्यूमेंट अपलोड करने की भी जरूरत नहीं होगी. लेकिन अगर आपका UAN पुराना है, तो आधार से वैलिडेट नहीं है तो रिक्वेस्ट एम्पलॉय या EPFO ऑफिसर के अप्रूवल से ही आगे बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: साइबर धोखाधड़ी में फंसा पैसा वापस पाना हुआ और भी आसान, शुरू हुआ MRM पोर्टल, जानिए आवेदन करने का प्रोसेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं