- सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 कर दी है.
- ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने पर एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी दोनों प्रभावित हो सकते हैं.
- ई-केवाईसी का उद्देश्य एक व्यक्ति के नाम पर अवैध या एकाधिक कनेक्शन रोकना और रिकॉर्ड अपडेट करना है.
LPG Gas eKYC Deadline 14 September 2026: सरकार और तेल कंपनियों की ओर से बढ़ाई गई समय सीमा के मुताबिक अब 14 सितंबर 2026 तक ई-केवाईसी कराना होगा. तय तारीख तक प्रक्रिया पूरी न करने पर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी दोनों प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में अगर आपके घर में भी एलपीजी गैस कनेक्शन है और आपने अब तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है, तो सतर्क हो जाएं. दरअसल, सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से तय की गई नई समय सीमा समाप्त होने वाली है.
घरेलू रसोई गैस ग्राहकों को 14 सितंबर 2026 तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी (eKYC) प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसा न करने पर आपका गैस कनेक्शन बंद हो सकता है, या फिर भविष्य में रिफिल सिलेंडरों की बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
चार बार बढ़ चुकी है eKYC की तारीख
सरकार और तेल व गैस कंपनियों की ओर से पहली ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 16 अगस्त तय की गई थी, लेकिन ज्यादातर लोगों की ओर से केवाईसी नहीं करापाने की वजह से इसे बढ़ाकर 23 अगस्त, फिर 31 अगस्त इसके बाद 7 सितंबर किया था, जिसे बढ़ाकर अब 14 सितंबर कर दी गई है. अब इस तय आखिरी तारीख में बेहद कम समय बचा है, इसलिए अंतिम समय की भीड़ और सर्वर संबंधी समस्याओं से बचने के लिए इसे तुरंत पूरा कर लें.
- पहली समय सीमा: 16 अगस्त 2026
- पहला विस्तार: 23 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया
- दूसरा विस्तार: 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया
- तीसरा विस्तार: 7 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया
- वर्तमान और अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026
ई-केवाईसी कराना इसलिए किया गया जरूरी
- एक ही व्यक्ति के नाम पर चल रहे अवैध या एकाधिक कनेक्शनों को चिह्नित करना.
- पात्र उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में निर्बाध रूप से मिलती रहे.
- उपभोक्ता के पते और बायोमेट्रिक विवरण का मिलान कर रिकॉर्ड को अपडेट करना.
घर बैठे मोबाइल या एजेंसी से ऐसे करें eKYC
- अपनी संबंधित गैस कंपनी जैसे HP Pay, IndianOil One, या Hello BPCL के आधिकारिक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें.
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और eKYC वाले विकल्प को चुनें.
- फेस ऑथेंटिकेशन या मोबाइल ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें.
यह भी पढ़ें- EPFO का खुलासा: 31 लाख खातों में लावारिस पड़े हैं 9000 करोड़ रुपये, ऐसे निकालें अपना पैसा !
ऑफलाइन माध्यम यानी गैस एजेंसी जाकर
- यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में असुविधा हो रही है, तो अपनी संबंधित एलपीजी वितरक एजेंसी पर जाएं.
- अपने साथ गैस पासबुक और आधार कार्ड की कॉपी ले जाएं.
- एजेंसी में मौजूद बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगरप्रिंट स्कैन कराकर तुरंत ई-केवाईसी पूरी कराएं.
यह भी पढ़ें- ESIC आधार सीडिंग का नया नियम हुआ लागू, जानिए कैसे 2 मिनट में घर बैठे ऑनलाइन करें लिंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं