विज्ञापन

LPG Subsidy: 30 जून के बाद बिना eKYC नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, जानें घर बैठे कैसे करें ये काम

LPG Cylinder: eKYC पूरा करने की आखिरी तारीख 30 जून 2026 तय की गई है. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

LPG Subsidy: 30 जून के बाद बिना eKYC नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, जानें घर बैठे कैसे करें ये काम
LPG सब्सिडी के लिए eKYC कैसे करें?

LPG Cylinder: एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. सरकार ने गैस उपभोक्ताओं के लिए eKYC करवाना जरूरी कर दिया है. अगर तय समय के अंदर eKYC नहीं कराया गया, तो गैस सब्सिडी बंद हो सकती है. इसके अलावा गैस कनेक्शन से जुड़ी कुछ सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है. eKYC पूरा करने की आखिरी तारीख 30 जून 2026 तय की गई है. इसलिए समय रहते यह काम पूरा कर लेना जरूरी है. 

अच्छी बात यह है कि आप खुद घर बैठे अपने मोबाइल फोन से eKYC का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका- 

घर बैठे मोबाइल से कैसे करें eKYC?

  • इसके लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. 
  • इसके बाद अपने गैस कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करें. 
  • फिर ऐप में 'My Profile' सेक्शन पर जाएं. वहां LPG Details में eKYC का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • अब नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और सहमति दें. 
  • इसके बाद फेस स्कैन या OTP के जरिए पहचान सत्यापन पूरा करें. 
  • पूरी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट कर दें. 
  • आमतौर पर 24 से 48 घंटे के अंदर प्रक्रिया पूरी हो जाती है.
UMANG ऐप से भी कर सकते हैं eKYC

अगर आप गैस कंपनी का ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो UMANG प्लेटफॉर्म के जरिए भी eKYC कर सकते हैं.

  • इसके लिए UMANG ऐप खोलें. 
  • गैस सेवा वाले ऑप्शन पर जाएं और eKYC चुनें. 
  • फिर मोबाइल नंबर और MPIN की मदद से लॉगिन करें. 
  • स्क्रीन पर दिए गए आसान स्टेप्स को पूरा करके eKYC प्रक्रिया पूरी कर लें.

ऐसे में अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो देर न करें. समय रहते यह काम पूरा करने से गैस सब्सिडी और गैस सेवा से जुड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- UPSC अभ्यर्थियों के लिए DMRC का खास इंतजाम, रविवार को 1 घंटा पहले चलेगी दिल्ली मेट्रो, इन लाइनों का बदला समय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com