विज्ञापन

मिस्ड कॉल से अपने PF का बैंलेस कैसे चेक करें? यहां जानें 3 और आसान तरीके

PF Balance Check: पीएफ बैलेंस जानने के लिए बैंक या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे कुछ आसान तरीकों से अपने खाते की जानकारी देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

मिस्ड कॉल से अपने PF का बैंलेस कैसे चेक करें? यहां जानें 3 और आसान तरीके
PF का बैंलेस कैसे चेक करें?

PF Balance Check: नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ भविष्य की बचत का एक अहम हिस्सा होता है. हर महीने सैलरी का एक हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है, जिसपर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) तय दर के अनुसार ब्याज भी देता है. ऐसे में अपने पीएफ खाते में जमा रकम की जानकारी रखना बेहद जरूरी हो जाता है. अच्छी बात यह है कि आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही अपने पीएफ खाते का बैलेंस देख सकते हैं. यहां हम आपको पीएफ बैलेंस चेक करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं. 

मिस्ड कॉल से जानें PF बैलेंस

अगर आपके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है, तब भी आप पीएफ बैलेंस पता कर सकते हैं. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें. कॉल कुछ सेकंड में अपने आप कट जाएगी. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके पीएफ खाते का बैलेंस और आखिरी जमा राशि की जानकारी मिलेगी. हालांकि, आपके फोन पर ये जानकारी तभी आएगी जब आपका मोबाइल नंबर UAN से जुड़ा होगा. 

SMS के जरिए भी मिल सकती है जानकारी

EPFO अपने सदस्यों को SMS के जरिए भी बैलेंस देखने की सुविधा देता है. इसके लिए UAN एक्टिव होना चाहिए और e-KYC पूरी होनी चाहिए. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मैसेज भेजें. मैसेज का फॉर्मेट ऐसा रखें- EPFOHO UAN LAN

यहां UAN की जगह अपना 12 अंकों का UAN नंबर लिखें. LAN की जगह भाषा का कोड डालें. जैसे हिंदी के लिए HIN, अंग्रेजी के लिए ENG और मराठी के लिए MAR लिखा जाता है.

UMANG ऐप से तुरंत देखें बैलेंस

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोग UMANG ऐप के जरिए भी पीएफ की जानकारी देख सकते हैं. इसके लिए अपने फोन में ऐप डाउनलोड करके लॉग इन करें. इसके बाद EPFO सेक्शन में जाएं. वहां Employee Centric Services ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर View Passbook पर क्लिक करें. OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका पीएफ बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.

EPFO पोर्टल पर भी मिलेगी पूरी जानकारी

वहीं, अगर आप पीएफ पासबुक और पूरी डिटेल देखना चाहते हैं, तो EPFO पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए EPFO की वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद Member Passbook ऑप्शन पर क्लिक करें. UAN और पासवर्ड डालने के बाद आपकी पूरी पीएफ जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.

इस तरह आप आसानी से समय-समय पर अपना PF का बैलेंस चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- छत पर काले रंग की टंकी है तो आज ही कर लें ये काम, भीषण गर्मी में भी टंकी से आएगा ठंडा पानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com