पूरा उत्तर भारत सूरज के प्रचंड ताप का प्रकोप झेल रहा है. राजधानी दिल्ली से लेकर पटना और लखनऊ तक में सूर्य देवता आग उगल रहे हैं. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. इस बीच, देश का एक हिस्सा ऐसा भी है जहां जमकर बर्फबारी हो रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है.
लद्दाख के जोजिला दर्रा (Zojila Pass) के आसपास के इलाके में जमकर बर्फबारी हो रही है. करगिल जिले में स्थित इस इलाके में बर्फ के कारण पूरे पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ढके हैं. यहां गर्मी का नामोनिशान तक नहीं है. वहां खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है.
VIDEO | Fresh snowfall blankets Minamarg near Zojila Pass in Ladakh.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/B0G1uHnP4r
इधर, मैदानी इलाकों में लोगों का भीषण गर्मी के कारण जीना मुहाल हो रखा है. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री तक जा पहुंचा है. उधर, लद्दाख में हो रही भारी बर्फबारी के कारण अधिकारियों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस रोड को ट्रैफिक के लिए बंद करना पड़ा. इस रास्ते के जरिए ही लद्दाख का कश्मीर घाटी से संपर्क होता है.
#WATCH | Kargil: Fresh snowfall occurred in the Minamarg area near Zojila Pass. pic.twitter.com/YWiI3FgGBt
— ANI (@ANI) May 21, 2026
गौरतलब है कि IMD ने इस इलाके में अगले तीन दिन खराब मौसम की भविष्यवाणी की थी. जिसके कारण इस इलाके में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है.
जल रहा है आधा देश
इस बीच, दिल्ली में अगरे 7 दिन के लिए हीट वेव की भविष्यवाणी आईएमडी ने की है. राजधानी में अगले 7 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रह सकता है. हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक हीट वेव का ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है.
पढ़ें, गर्मी प्रचंड, जल रहा पूरा भारत! मौसम विभाग के इन नक्शे में देखिए लू से कितना बुरा हाल
VIDEO: भारत में प्रचंड गर्मी का कहर तो चीन में बाढ़ से तबाही! सड़कों पर बह रहीं कार- 25 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं