विज्ञापन

सोने के गहनों की शुद्धता कैसे चेक करें? घर बैठे 5 तरीकों से करें पहचान, ज्वैलरी एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका

Gold Purity Check at Home: सोने की सही परख के लिए लैब और एक्सपर्ट्स की तकनीकें सबसे सटीक मानी जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके और सरकारी नियम भी हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपने सोने की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं.

सोने के गहनों की शुद्धता कैसे चेक करें? घर बैठे 5 तरीकों से करें पहचान, ज्वैलरी एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका
आपके सोने में कितनी मिलावट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • धनतेरस पर सोने की शुद्धता को आसानी से कैसे जांचे.
  • घर बैठे 5 तरीकों से सोने की शुद्धता जांच सकते हैं.
  • महज 236 रुपये में सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं.

Gold Purity Check at Home: दिवाली के मौके और धनतेरस पर लोग सोने की खरीदारी करते हैं. लेकिन सोने में मिलावट का डर भी रहता है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि सोना या ज्वेलरी कितनी खरी और शुद्ध है. कई बार लोग शुद्धता की सही जानकारी न होने के कारण धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. हालांकि, सोने की सही परख के लिए लैब और एक्सपर्ट्स की तकनीकें सबसे सटीक मानी जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके और सरकारी नियम भी हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपने सोने की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं.

घर बैठे सोने की शुद्धता को हम 5 तरीकों जांच सकते हैं. इस बारे में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा का कहना है कि अगर आपने किसी ब्रांडेड ज्वेलर्स से HUID वाली गोल्ड ज्वेलरी खरीदी है, तो आपको बीआईएस केयर ऐप पर सारी जानकारी मिल सकती है. इसमें गहना क्या है, कितना कैरेट का है, कहां बनी है- ये सारी जानकारी मिलती है. लेकिन अगर कहीं गांव-कस्बे में किसी सुनार से ज्वेलरी खरीदी है तो भी उसे हॉलमार्किंग सेंटर लेकर महज 236 रुपये के खर्च पर उसकी शुद्धता पता कर सकते हैं. समझदारी यही है कि HUID वाली ज्वेलरी खरीदी जाए, ताकि क्वालिटी में किसी भी तरह की दिक्कत पर आप शिकायत करके समाधान पा सकते हैं.

कैरेट के हिसाब से शुद्धता

24 कैरेट (24K): 99.9% शुद्ध इसका उपयोग सिक्के या बार बनाने में होता है, गहने बनाने में नहीं.

22 कैरेट (22K / 916): 91.6% शुद्ध 33आभूषण बनाने के लिए सबसे अच्छा होता है.

18 कैरेट (18K / 750): 75.0% शुद्ध डायमंड और नगों वाली ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होता है.

14 कैरेट (14K / 585): 58.5% शुद्ध.

हॉलमार्क और HUID कोड जांचें

सोने की असली पहचान उसका हॉलमार्क होता है. भारत सरकार (BIS) के नियमानुसार सोने के आभूषणों पर तीन मुख्य निशान होने चाहिए. BIS का लोगो, कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K916 या 18K750) और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक HUID कोड. आप BIS Care ऐप डाउनलोड करके इस HUID कोड को दर्ज कर ज्वेलरी की पूरी डिटेल और उसकी असली शुद्धता मिनटों में चेक कर सकते हैं.

चुंबक टेस्ट 

सोना एक गैर-चुंबकीय धातु है. अगर आपके पास कोई मजबूत चुंबक है, तो उसे सोने के आभूषण के पास लाएं. अगर सोना चुंबक की तरफ खींचता है या चिपकता है, तो समझ जाएं कि उसमें लोहे, निकेल या किसी अन्य धातु की मिलावट है.

पानी से करें जांच

सोना एक भारी धातु है. एक पारदर्शी बर्तन या ग्लास में पानी भरें और सोने के गहने को उसमें डालें. असली सोना तुरंत बर्तन की नीचे में बैठ जाएगा. अगर गहना तैरता है या देर से नीचे बैठता है, तो उसमें मिलावट हो सकती है. 

सिरका या नाइटो टेस्ट 

सोने के आभूषण पर सिरके (Vinegar) की कुछ बूंदें डालें. अगर सोने का रंग बदल जाता है या वह काला या हरा पड़ने लगता है, तो वह नकली या कम कैरेट का है. असली सोने पर सिरके का कोई रासायनिक असर नहीं होता है.

हल्की खरोंच से करें टेस्ट

असली सोने से कभी भी पसीने या धातु जैसी कोई गंध नहीं आती. इसके अलावा, बिना पॉलिश वाली चीनी मिट्टी की प्लेट पर सोने को हल्का सा रगड़ने पर अगर सुनहरी रेखा बनती है तो सोना असली है, वहीं अगर काली या धूसर रेखा बनती है तो वह नकली है.

एक्सपर्ट्स कैसे चेक करते हैं सोने की शुद्धता?

जब आप किसी विश्वसनीय सुनार या हॉलमार्किंग सेंटर के पास जाते हैं, तो एक्सपर्ट्स आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करते हैं.

XRF स्पेक्ट्रोमीटर मशीन- यह सबसे आधुनिक और हानिरहित तरीका है. इसमें बिना सोने को नुकसान पहुंचाए या बिना उसे गलाए, एक्स-रे किरणों के जरिए 2 सेकंड में बता दिया जाता है कि उसमें कितने प्रतिशत सोना और कितनी अन्य धातुएं (तांबा, चांदी, जिंक) मौजूद हैं.

एसिड और कसौटी पत्थर टेस्ट- यह पारंपरिक तरीका है. सुनार सोने को कसौटी पत्थर पर रगड़ते हैं और उस पर नाइट्रिक एसिड की बूंद डालते हैं. एसिड के प्रभाव से रेखा के रंग में आने वाले बदलाव से कैरेट (24K, 22K, 18K, 14K) का सटीक अनुमान लगाया जाता है.

फायर एसे टेस्ट- यह दुनिया में सोने की जांच का सबसे सटीक और प्रमाणित तरीका माना जाता है. इसमें सोने के एक छोटे से हिस्से को पिघलाकर उसमें से सभी अन्य धातुओं को अलग किया जाता है और शुद्ध सोने का सही वजन मापा जाता है.

यह भी पढ़ें | चांदी का सिक्के में कितनी मिलावट? असली या नकली होने की घर बैठे इन 4 तरीकों से करें पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Purity Check, Gold Purity Checking Tips, Gold Purity Chart, Gold Purity Difference, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com