- महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त अमित शाह जारी करेंगे.
- महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त सीधे बैंक अकाउंट में आएगी.
- 67 लाख पात्र महिलाओं के अकाउंट में आएगा पैसा.
Mahtari Vandan Yojana 33rd Installment: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव समारोह और आगामी त्योहारों के बीच प्रदेश की माताओं-बहनों को बड़ा आर्थिक उपहार मिला है. छत्तीसगढ़ में 'महतारी वंदन योजना' के तहत सरकार मंगलवार (3 नवंबर) को 33वीं किस्त की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव के मुख्य समारोह में शिरकत करते हुए महतारी वंदन योजना की राशि का DBT के माध्यम से ऑनलाइन जारी करेंगे. दिवाली से ठीक पहले योजना का पैसा ट्रांसफर होने से महिलाओं में काफी उत्साह है. यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू होगा.
महतारी वंदन योजना में पात्र महिला को हर महीने 1000 रुपये का भुगतान DBT के माध्यम से सीधे खाते में किया जाता है. वहीं सामाजिक सहायता पेंशन योजना में जिन महिलाओं को 1000 रुपये से कम पेंशन मिलता है, उस पेंशन में कम पेंशन राशि के अंतर का भुगतान किया जाता है.
67 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस बार प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा. इसके अलावा, विशेष रूप से नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि प्रदान की गई है, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास और महिला सशक्तिकरण को भी बल मिल रहा है.
त्योहारों से ठीक पहले बड़ी राहत
दिवाली और राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के ठीक पहले अकाउंट में डीबीटी (DBT) के जरिए आर्थिक सहायता राशि पहुंचने से महिलाओं को अपनी घरेलू जरूरतों और त्योहार की तैयारियों में बड़ी राहत मिलेगी. सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार करना है.
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
योजना के तहत पात्र महिलाएं अपने खाते में भेजी गई इस राशि के भुगतान की स्थिति देखना चाहती हैं, वे आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in अथवा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध इसके आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें | यूपी में आज मिलेगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा, 1.9 करोड़ महिला उज्जवला लाभार्थियों के बैंक खाते में आएगी सब्सिडी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं