विज्ञापन

क्या है बोर्डिंग स्टेशन बदलने का पूरा प्रोसेस? ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले तक कर सकते हैं बदलाव, जान लें ये काम की बात

How to Change Boarding Railway Station: बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा का लाभ कन्फर्म टिकट या RAC टिकट वाले यात्री ही उठा सकते हैं. ध्यान रहे कि बोर्डिंग स्टेशन बदलने की अनुमति केवल 1 ही बार यात्री को मिलेगी. आइए जानते हैं इसका पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

क्या है बोर्डिंग स्टेशन बदलने का पूरा प्रोसेस? ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले तक कर सकते हैं बदलाव, जान लें ये काम की बात
बोर्डिंग स्टेशन कैसे बदलें?

Boarding Station Changing Process: ट्रेन में सफर करने के लिए कई लोग महीने भर पहले से ही टिकट बुक कर लेते हैं. लेकिन कई बार आखिरी समय में प्लान बदल जाता है और जिस स्टेशन से टिकट बुक की होती है वहां से यात्रा करना संभव नहीं हो पाता है. ऐसी स्थिति में पहले लोगों को अपनी सीट ही छोड़नी पड़ती थी. अब रेलवे ने यात्रियों को इस परेशानी में बड़ी राहत दी है और अब यात्री ट्रेन के रवाना होने से केवल 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं. दक्षिण भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल 2026 से इस नियम को लागू कर दिया है. आइए जानते हैं आप आखिरी समय में अपना बोर्डिंग स्टेशन कैसे बदल सकते हैं...

यह भी पढ़ें: कैसे बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन? कितना आता है खर्च और क्या है प्रोसेस, आसान भाषा में समझें

क्या है बोर्डिंग स्टेशन बदलने का पूरा प्रोसेस?

अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

स्टेप 1: वेबसाइट और ऐप की मदद से IRCTC अकाउंट में लॉग इन करें.
स्टेप 2: 'My Account' पर जाएं और वहां 'My Transactions' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद 'Booked Ticket History' पर जाएं.
स्टेप 4: अपनी टिकट को सेलेक्ट करें और 'Change Boarding Point' पर क्लिक करें.
स्टेप 5: फिर लिस्ट में से अपना स्टेशन चुनें.
स्टेप 6: सेलेक्शन करने के बाद 'OK' पर क्लिक करें.
स्टेप 7: कन्फर्मेशन के बाद स्क्रीन पर एक पॉप अप नॉटिफिकेशन आएगा और रेजिस्टर्ड नंबर पर भी SMS द्वारा जानकारी भेज दी जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

काउंटर से बुक किया है टिकट तो क्या करें?

जिन यात्रियों ने रेलवे काउंटर से टिकट बुक किया है, वे अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए नजदीकी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर पर जाकर बोर्डिंग स्टेशन चेंज करवा सकते हैं. PRS काउंटर रेलवे का ऑथराइज्ड कंप्यूटराइज्ड काउंटर होता है, जहां टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा दी जाती है.

कौन कर सकता है बोर्डिंग स्टेशन चेंज?

बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा का लाभ कन्फर्म टिकट या RAC टिकट वाले यात्री ही उठा सकते हैं. ध्यान रहे कि बोर्डिंग स्टेशन बदलने की अनुमति केवल 1 ही बार यात्री को मिलेगी. साथ ही बोर्डिंग स्टेशन का बदलाव अंतिम रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले करना होगा. इसके बाद किसी भी तरह का बदलाव मान्य नहीं होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com