विज्ञापन

पासपोर्ट कैसे बनवाएं? Passport बनवाने के लिए कहां करना पड़ता है अप्लाई, ये रहा पूरा प्रोसेस

How to apply for Passport: अगर आपके पास भी पासपोर्ट नहीं है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको पासपोर्ट बनवाने का आसान और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं.

पासपोर्ट कैसे बनवाएं? Passport बनवाने के लिए कहां करना पड़ता है अप्लाई, ये रहा पूरा प्रोसेस
पासपोर्ट कैसे बनवाएं?

How to apply for Passport: अगर आप विदेश घूमने, पढ़ाई करने या नौकरी के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहला जरूरी दस्तावेज होता है पासपोर्ट. पासपोर्ट के बिना आप देश से बाहर नहीं जा सकते हैं. अब, अगर आपके पास भी पासपोर्ट नहीं है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको पासपोर्ट बनवाने का आसान और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

PF का पैसा बार-बार अटक रहा है? जानें पैसे न आने के पीछे कहां हो सकती है गड़बड़ी

कैसे बनता है पासपोर्ट?

पहले पासपोर्ट बनवाना एक लंबा और झंझट भरा काम माना जाता था, लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम की वजह से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है. आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और तय तारीख पर सिर्फ एक बार पासपोर्ट ऑफिस जाना होता है.

पासपोर्ट के लिए कहां और कैसे करें आवेदन?
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाना होता है. यहां आपको अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है. 
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपनी बेसिक जानकारी भरनी होती है और एक यूजर आईडी-पासवर्ड बनाना होता है.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होता है. 
  • इस फॉर्म में आपका नाम, जन्मतिथि, पता, माता-पिता की जानकारी और अन्य जरूरी डिटेल्स मांगी जाती हैं. 
  • सारी जानकारी ध्यान से भरना जरूरी है, क्योंकि बाद में गलती सुधारने में दिक्कत हो सकती है.
दस्तावेज और अपॉइंटमेंट का प्रोसेस

फॉर्म भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं. इनमें पहचान और पते से जुड़े कागजात शामिल होते हैं. इसके बाद आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करनी होती है. आप अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुन सकते हैं.

अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद ऑनलाइन ही पासपोर्ट फीस का भुगतान करना होता है. यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.

पासपोर्ट ऑफिस में क्या होता है?

अपॉइंटमेंट वाले दिन आपको सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ऑफिस जाना होता है. वहां आपके दस्तावेजों की जांच की जाती है, फोटो ली जाती है और फिंगरप्रिंट जैसी बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज की जाती है.

पुलिस वेरिफिकेशन और पासपोर्ट डिलीवरी

पासपोर्ट ऑफिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके पते पर पुलिस वेरिफिकेशन होता है. स्थानीय पुलिस आपके दिए गए पते और जानकारी की जांच करती है. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका पासपोर्ट प्रिंट होकर स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर भेज दिया जाता है. आप चाहें तो इसकी स्थिति ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं.

पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज

पासपोर्ट आवेदन के लिए आमतौर पर पहचान पत्र, पते का प्रमाण और जन्म से जुड़ा दस्तावेज जरूरी होता है. इसके अलावा आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट और जन्म प्रमाण पत्र जैसे कागजात भी काम आते हैं.

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com