मौजूदा समय में बिजली काफी महत्वपूर्ण है. रोजमर्रा की जिंदगी में बिजली के बिना आपका कोई काम पूरा नहीं हो सकता है. वहीं मशीनों का इस्तेमाल बढ़ गया है जो बिजली के बिना नहीं चल सकती है. ऐसे में बिजली का लोड भी बढ़ रहा है. इसकी जानकारी आपको इलेक्ट्रिक मीटर से पता चलता है. इलेक्ट्रिक मीटर के आधार पर ही हर महीने बिजली का बिल जनरेट होता है कि आपने कितनी बिजली कंज्यूम की है. कुछ घरों में या फ्लैट में आपको एक से अधिक मीटर भी दिखते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं एक घर में कितने इलेक्ट्रिक मीटर लगवा सकते हैं. चलिए आपको इसके नियम के बारे में बताते हैं.
नियम के मुताबिक एक घर में एक मीटर का प्रावधान किया गया है. लेकिन कुछ शर्तों पर आप अलग मीटर लगवा सकते हैं. लेकिन वह नियम के तहत होना जरूरी है.
कब अलग मीटर लगवा सकते हैं
आप अपनी फ्लैट की रजिस्ट्री अलग से करवा कर उस फ्लैट के आधार पर अलग से मीटर लगवा सकते हैं. यानी आप एक घर के लिए एक ही मीटर लगवा सकते हैं. लेकिन कानूनी रूप से अलग घर होने के बाद उसके लिए दूसरा मीटर लगवा सकते हैं.
कब एक घर में दो मीटर लगवा सकते हैं
नियम के मुताबिक, अगर आपके घर में परिवारों के बीच बंटवारा हो गया है और अलग-अलग परिवार रह रहे हैं तो आप अपने लिए अलग मीटर के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप जब संयुक्त परिवार से अलग होते हैं तो आप अपना बिजली कनेक्शन ले सकते हैं. हालांकि बिजली विभाग इसकी जांच कर इसे अप्रूव करता है.
घर में बिजली कनेक्शन के लिए सिंगल फेज मीटर लगवाने के लिए 1 किलोवाट से 4 किलोवाट तक का आवेदन कर सकते हैं. अगर आपके घर में ज्यादा लोड है और वह 4 किलोवाट से ज्यादा है तो आपको थ्री फेज कनेक्शन मिलता है. हालांकि इसके लिए अलग से चार्ज लगते हैं.
रेंट एग्रीमेंट पर भी लगवा सकते हैं मीटर
अगर आपके पास रेंट एग्रीमेंट है तो आप अपना अलग इलेक्ट्रिक मीटर लगवा सकते हैं. हालांकि इसमें शर्त होती है कि आपका रेंट एग्रीमेंट तीन महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए. आपको इसके साथ अपने डॉक्यूमेंट आईडी प्रूफ के रूप में देने होते हैं.
यह भी पढ़ेंः क्या है भू-आधार? आपके जमीन और प्लॉट का Aadhaar Card, बदलेगा रजिस्ट्री सिस्टम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं