विज्ञापन

होटल के कमरे में घुसते ही भूलकर भी न करें ये गलती, हिडन कैमरे से लेकर चोरी तक से बचा सकते हैं ये 7 सेफ्टी चेक

Hotel Room Safety Tips : आजकल हिडन कैमरा, प्राइवेसी लीक, चोरी और सिक्योरिटी में लापरवाही से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कई बार दिखने में शानदार होटल भी अंदर से उतने सुरक्षित नहीं होते, जितना लोग सोच लेते हैं.

होटल के कमरे में घुसते ही भूलकर भी न करें ये गलती, हिडन कैमरे से लेकर चोरी तक से बचा सकते हैं ये 7 सेफ्टी चेक
घूमने जाएं तो ये काम की बात जरूर कर लें नोट.

Hotel Room Safety Tips : घूमने का प्लान बनाते समय लोग होटल चुनने में घंटों लगा देते हैं. कोई शानदार व्यू चाहता है, किसी को बड़ा और लग्जरी रूम चाहिए, तो कोई सिर्फ कम बजट में अच्छी सुविधा ढूंढता है. लेकिन इन सबके बीच एक चीज अक्सर नजरअंदाज हो जाती है और वो है होटल रूम की सेफ्टी. आजकल हिडन कैमरा, प्राइवेसी लीक, चोरी और सिक्योरिटी में लापरवाही से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कई बार दिखने में शानदार होटल भी अंदर से उतने सुरक्षित नहीं होते, जितना लोग सोच लेते हैं. ऐसे में सिर्फ कमरे की सजावट देखकर खुश हो जाना बड़ी गलती साबित हो सकती है. समझदारी इसी में है कि होटल रूम में एंट्री लेते ही कुछ जरूरी चीजों को तुरंत चेक कर लेना चाहिए, ताकि बाद में किसी परेशानी, डर या नुकसान का सामना न करना पड़े. खासकर फैमिली, सोलो ट्रैवलर और कपल्स के लिए ये सेफ्टी चेक बेहद जरूरी माने जाते हैं.

1. ‘तीसरी आंख' का पहरा, हिडन कैमरा जरूर चेक करें

कमरे में घुसते ही सिर्फ सामान रखकर आराम न करें. कमरे की लाइट बंद करें और अपने फोन की फ्लैशलाइट से स्मोक डिटेक्टर, एयर प्यूरीफायर, टीवी के कोने, दीवार घड़ी और पावर सॉकेट जैसी जगहों को ध्यान से देखें. अगर कहीं से लाल या नीली रोशनी रिफ्लेक्ट होती दिखे, तो सतर्क हो जाएं. शीशे के पीछे कैमरा चेक करने के लिए अपनी उंगली को शीशे पर रखें. अगर उंगली और उसके रिफ्लेक्शन के बीच गैप नहीं दिखता, तो वह टू-वे मिरर हो सकता है.

गर्मी में AC चलाने से ही नहीं आता है ज्‍यादा ब‍िल, ये 5 मशीनें भी बढ़ा देती हैं बिजली का बिल, ये ट्रिक करेगी कंट्रोल Bill

2. सिर्फ लॉक नहीं, पूरा दरवाजा चेक करें

सिर्फ इतना देखना काफी नहीं कि की-कार्ड काम कर रहा है या नहीं. ये भी सुनिश्चित करें कि डेडबोल्ट, सेफ्टी चेन और लैच पूरी तरह सही हालत में हों. कमरे के अंदर रहते समय हमेशा चेन लॉक लगाकर रखें. अगर दरवाजा थोड़ा भी ढीला लगे, तो तुरंत रूम बदलने की मांग करें.

3. बेड के नीचे और अलमारी के अंदर भी नजर डालें

ये सिर्फ फिल्मों वाली बात नहीं है. अपनी सुरक्षा के लिए बेड के नीचे, सोफे के पीछे और अलमारी के अंदर एक बार जरूर देख लें. इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि वहां कोई संदिग्ध चीज या छोड़ा हुआ सामान मौजूद नहीं है.

4. खिड़की और बालकनी की सिक्योरिटी चेक करें

अगर आपका कमरा निचली मंजिल पर है, तो बालकनी और खिड़की के स्लाइडिंग डोर जरूर चेक करें. ये अंदर से सही तरीके से लॉक हो रहे हैं या नहीं, इसे नजरअंदाज न करें. घुसपैठ या चोरी के लिए ये सबसे आसान रास्ता बन सकते हैं.

5. गैजेट्स सिर्फ शोपीस तो नहीं, ये भी देखें

सबसे पहले कमरे का इंटरकॉम चेक करें. अगर इमरजेंसी में फोन ही काम न करे, तो परेशानी बढ़ सकती है. इसके अलावा एसी, गीजर, टीवी और चार्जिंग पॉइंट भी ऑन करके देख लें ताकि बाद में दिक्कत न हो.

6. कीमती सामान की सुरक्षा खुद करें

कैश, पासपोर्ट, ज्वेलरी और जरूरी डॉक्यूमेंट कभी भी खुले में न छोड़ें. कमरे में डिजिटल सेफ या लॉकर हो, तो उसका इस्तेमाल जरूर करें और अपना पासवर्ड सेट करें. बाहर जाते समय बैग को लॉक करके ही छोड़ें.

7. इमरजेंसी एग्जिट कहां है, ये जरूर जान लें

कमरे के पीछे लगे फायर इवैक्यूएशन मैप को एक बार जरूर पढ़ें. आपको पता होना चाहिए कि आग या किसी इमरजेंसी की स्थिति में सबसे नजदीकी एग्जिट कहां है. रिसेप्शन का नंबर अपने फोन में सेव करके रखें.

याद रखें, आपकी सतर्कता ही आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है. ऐसे में बेहतर होगा कि होटल में चेक-इन करते ही इन सभी बातों की तस्दीक कर लें और फिर बेफिक्र होकर अपनी ट्रिप एंजॉय करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com