हिमाचल प्रदेश राज्य के सहकारी बैंक ग्राहकों के लिए 5 दिन परेशानी बढ़ने वाली है. अगर आपका बैंक अकाउंट हिमाचल सहकारी बैंक में है तो आप अपने बैंकिंग का काम फौरन निपटा लें. क्योंकि राज्य के सहकारी बैंक 5 दिन बंद रहने वाले हैं. जारी नोटिफिकेसन के मुताबिक, बैंक 17 जुलाई की शाम 5 बजे से लकेर 22 जुलाई की सुबह 10 बजे तक सभी तरह के बैंकिंग सेवा बंद रहने वाला है. हालांकि यह अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है.
बताया जा रहा है कि हिमाचल सहकारी बैंक 5 दिन तक अपने पूरे कोर बैंकिंग सेवा को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है. ऐसा इसलिए की बैंक ने अपने बैंकिंग सिस्टम को नए Finacle सॉप्टवेयर पर स्विच करेगा.
बेहतर और तेज सेवा के लिए किया जा रहा टेक्नॉलोजी अपडेट
बैंक प्रबंधन निदेशक ने जानकारी दी है कि बैंक की टेक्नॉलोजी को अपडेड बनाने के लिए और इसे आधुनिक बनाने के लिए बैंक को बंद करने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा कि नए सिस्टम से ग्राहकों को अधिक सिक्योरिटी और बेहतर तेज सेवा मिलेगी.
बैंकिंग की सारी सेवाएं रहेगी ठप
बैंक के सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान बैंक ब्रांच की सेवा और ट्रांजैक्सन बंद रहेगी. इसके साथ ATM, मोबाइल बैंकिंग, NEFT, RTGS, IMPS, UPI, EPS सेवा उपलब्ध नहीं होगी. यानी बैंक की किसी भी तरह की ट्रांजैक्शन सेवा रद्द रहेगी. यानी ऑनलाइन भुगतान से लेकर कैश ट्रांजैक्शन की सेवा ठप रहेगी.
इस सूचना के साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वह अपना जरूरी काम और लेनदेन 17 जुलाई की शाम 5 बजे तक पूरी कर लें. वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं. वह यह सेवा 5 दिन यानी 22 जुलाई की सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी.
यह भी पढ़ेंः पोस्ट ऑफिस का नया नियम, ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग कैंसिलेशन का मिलेगा रिफंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं