दिल्ली-एनसीआर में एकाएक तेज बारिश हुई है. अगर आप ऑफिस से निकल रहे हैं और दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव के लिए सफर कर रहे हैं तो आपको ट्रैफिक एडवाइजरी का ध्यान रखना होगा. बारिश की वजह से गुड़गांव में भारी जाम लगता है. वहीं नोएडा के भी कई इलाकों में जल जमाव की समस्या होती है. जिससे आपको भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है. हाल ही गुड़गांव में तेज बारिश के बाद गाड़ियों की कई किलोमीटर तक जाम लग गया था.
नोएडा में कहां होता है जल भराव
नोएडा के पुराने इंडस्ट्रियल एरिया और पुराने सेक्टर में बारिश के जलभराव की समस्या है. इसमें नोएडा सेक्टर 62 और 63 जैसे इलाके हैं. यहां जाम की स्थिति बन जाती है. वहीं ऑफिस आवर में काफी जाम लगता है.नोएडा में सेक्टर-95 अंडरपास के नीचे भारी जलभराव की समस्या है. महमाया फ्लाईओवर के नीचे काफी पानी जमा होता है और जाम लगती है.
दिल्ली में कहां लगता है जाम
भारी बारिश की वजह से दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में जलभराव की समस्या होती है. देवली रोड पर भी कई जगह पानी भर जम जाता है. इसके अलावा, मेहरौली-बदरपुर रोड, आईटीओ, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, दिल्ली-जयपुर हाईवे, पीरागढ़ी, शाहीन बाग, पूर्वी दिल्ली के जीटी रोड, जीटीबी एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन के पास जल भराव होता है.
गुड़गांव में कहां जल भराव
बारिश के दौरान करीब 2 फीट तक पानी सोहना रोड पर भर जाता है. गुरुग्राम के ये हिस्से हर मूसलाधार बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो जाते हैं. जलभराव के कारण शहर के कई अंडरपास में गाड़ियां फंस जाती हैं. जलभराव के कारण शहर के कई अंडरपास में गाड़ियां फंस जाती हैं.
यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में मौसम का फिर यूटर्न, कई इलाकों में जोरदार बारिश, दिन में ही हो गई रात!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं