विज्ञापन

यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भी चेतावनी, जानें दिल्ली में आज का मौसम

Aaj Ka Mausam 27 August 2026: देशभर में तूफानी बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. रक्षाबंधन से पहले बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है. अगले तीन दिनों तक यूपी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों को बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है.

यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भी चेतावनी, जानें दिल्ली में आज का मौसम
देश के कई हिस्सों में आज तूफानी बारिश की चेतावनी (PTI फोटो)
  • मौसम विभाग ने देश के 14 राज्यों के लिए 27 अगस्त को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है
  • दिल्ली में 27 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना जताई है, साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं
  • उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है वहीं उत्तराखंड में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी है

Aaj Ka Mausam 27 August 2026: देशभर में इन दिनों बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है. 27 अगस्त को भी देश के कई हिस्सों में प्रचंड बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार समेत 14 राज्यों के लिए तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 80 की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में अगले 10 घंटे बहुत भारी हैं. लैंडस्लाइड की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. देश के कुछ राज्यों में आज ओले भी गिर सकते हैं. 27 अगस्त को कैसा रहेगा आपके राज्य का हाल जानें हर अपडेट.

 14 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी

  1.  दिल्ली
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार
  4. राजस्थान
  5. हरियाणा
  6. उत्तराखंड
  7. पंजाब
  8.  मध्य प्रदेश
  9. गुजरात  
  10. झारखंड
  11. ओडिशा
  12. पश्चिम बंगाल
  13. हिमाचल
  14. जम्मू-कश्मीर

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
 

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पूरे दिन बादल छाये रहेंगे. दोपहर तक कई जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. वहीं पश्चिम से 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 28 और 29 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. मतलब राखी पर हल्की बारिश हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 27 अगस्त को आंधी और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.पश्चमी उत्तर प्रदेश की कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अनुमान है. IMD के मुताबिक, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूवी मध्य प्रदेश के ऊपर  लो प्रेशर की वजह से राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

उत्तराखंड का मौसम 

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है. पहाड़ी राज्य के लिए गले 10 घंटे बहुत भारी हैं. लोगों को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है. देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उत्तर काशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और चंपावत में तेज आंधी और बारिश आने की संभावना है.

राजस्थान में आज भारी बारिश 

राजस्थान में भी लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 27 अगस्त को  जयपुर संभाग, कोटा, भरतपुर के कुछ हिस्सों में  मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. उदयपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान बारिश में कमी देखने को मिलेगी. 

ये भी पढे़ं-मॉनसून ने पलटी मारी, यूपी, बिहार-झारखंड तक झमाझम बारिश, देश के 19 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Aaj Ka Mausam, Delhi NCR Rain, Rain In Delhi NCR, Rain Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com