विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत हापुड़ को मिलेंगे 2 नए इंटरचेंज, बागपत-बिजनौर जाना होगा आसान, जानें पूरी डिटेल

गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के तहत हापुड़ को 2 नए इंटरचेंज मिलेंगे. इनमें हापुड़-किठौर मार्ग पर प्रस्तावित इंटरचेंज के लिए भूमि चिन्हांकन पूरा हो चुका है, जबकि हापुड़-मेरठ सीमा पर दूसरे इंटरचेंज की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है.

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत हापुड़ को मिलेंगे 2 नए इंटरचेंज, बागपत-बिजनौर जाना होगा आसान, जानें पूरी डिटेल
हापुड़ को जल्द मिलेंगे 2 नए इंटरचेंज
Photo Credit: NDTV

हापुड़ के विकास को रफ्तार देने वाली एक और बड़ी खबर सामने आई है. गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत जिले को दो नए इंटरचेंज मिलने की तैयारी है. हापुड़-किठौर मार्ग पर प्रस्तावित इंटरचेंज के लिए भूमि चिन्हांकन पूरा हो चुका है, जबकि हापुड़-मेरठ सीमा पर दूसरे इंटरचेंज की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है. माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी के साथ-साथ औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा

बागपत-बिजनौर जाना होगा आसान

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले इन इंटरचेंजों के बनने के बाद हापुड़, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मवाना और किठौर क्षेत्रों के बीच आना-जाना पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगा. बेहतर सड़क नेटवर्क से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को लंबी दूरी तय करने में कम समय लगेगा. हापुड़ में पहले से ही सिंभावली पूर्व, सिंभावली पश्चिम, सदरपुर और पूठ जैसे चार प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों का केंद्र है.

सांकेतिक तस्वीर

 हापुड़ जिले की जमीन का चिन्हांकन हुआ पूरा

एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी मिलने के बाद जिले में एक नए औद्योगिक गलियारे के विकास का रास्ता साफ होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. प्रस्तावित नया इंटरचेंज हापुड़-किठौर मार्ग पर अटोला के पास बनाया जाएगा, जो हापुड़ और मेरठ की सीमा पर स्थित है. इस क्षेत्र में हापुड़ जिले की जमीन का चिन्हांकन पूरा हो चुका है. ग्रामीणों की सहमति के आधार पर नया अलाइनमेंट तैयार किया जा रहा है और उसी के अनुरूप भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार आगे बढ़ता है, तो गंगा एक्सप्रेसवे के ये दोनों इंटरचेंज हापुड़ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकते हैं.

हापुड़-मेरठ सीमा क्षेत्र के इंटरचेंज पर भी चल रहा काम

यूपीडा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत हापुड़ जिले में हापुड़-किठौर मार्ग पर प्रस्तावित इंटरचेंज के लिए भूमि चिन्हांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों की सहमति के आधार पर नए अलाइनमेंट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उसके अनुसार भूमि क्रय की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इसके साथ ही हापुड़-मेरठ सीमा क्षेत्र में एक अन्य इंटरचेंज के निर्माण की योजना पर भी काम चल रहा है. इन दोनों इंटरचेंजों के बनने से हापुड़ समेत आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, निकलने से पहले जान लें नए रूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com