विज्ञापन

मां बनने वाली महिलाओं के लिए है सरकार की 5 स्कीम, मुफ्त इलाज से लेकर सुरक्षित डिलीवरी तक मिलती है सुविधा

सरकार की योजनाओं के जरिए गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद, मुफ्त इलाज, पोषण और सुरक्षित डिलीवरी जैसी सुविधा दी जाती है.

मां बनने वाली महिलाओं के लिए है सरकार की 5 स्कीम, मुफ्त इलाज से लेकर सुरक्षित डिलीवरी तक मिलती है सुविधा
Pregnant Women Health Care Scheme
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. वहीं जब सुविधाएं नहीं मिलती है तो इससे उनके जान को खतरा भी होता है. देश में आज भी कई ग्रामीण इलाकों में लोगों के जागरूक नहीं होने की वजह से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं ग्रामीण इलाकों में कम इनकम वाले परिवारों पर आर्थिक दबाव होता है. जिससे प्रेग्नेंट महिलाओं के जान का जोखिम भी होता है. इस वजह से केंद्र और राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए स्कीम चला रही है.

सरकार की योजनाओं के जरिए गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद, मुफ्त इलाज, पोषण और सुरक्षित डिलीवरी जैसी सुविधा दी जाती है. हालांकि योजनाओं का फायदा लेने के लिए पात्रता, नियम और आधिकारिक जानकारी को समझना जरूरी है. चलिए आपको गर्भवती महिलाओं के लिए चलायी जाने वाली 5 महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताते हैं.

जननी सुरक्षा योजना

जननी सुरक्षा योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसे JSY भी कहा जाता है. यह महिलाओं को अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इस योजना में पात्र गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है. हालांकि इसमें ग्रामीण और शहरी इलाकों के हिसाब से अलग-अलग राशि देने की योजना होती है. आप nhm.gov.in पर जननी सुरक्षा योजना की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जरिए पहले जीवित बच्चे के लिए महिलाओं को किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है. जो गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के लिए सहायता देती है. इसमें पहले बच्चे के लिए गर्भवती महिला को 5,000 रुपये की सहायता दो किस्तों में दी जाती है. अगर महिला को दूसरा बच्चा बेटी के रूप में हुई है तो 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. यह योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लिए है. आप pmmvy.wcd.gov.in पर पूरा जानकारी ले सकते हैं.

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम केंद्र सरकार की अहम योजनाओं में से एक है जो सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजात बच्चे को पूरी तरह से मुफ्त इलाज और सेवाएं देता है. JSSK के तहत सरकारी अस्पतालों में कई सुविधाएं फ्री मिलती हैं. इसमें नॉर्मल डिलीवरी, C-section, दवाइयां, जांच, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और अस्पताल आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट जैसी सेवाएं शामिल हैं.

आयुष्मान भारत PM-JAY

आयुष्मान भारत PM-JAY यानी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जो एक हेल्त इंश्योरेंस कवरेज स्कीम है. इसमें 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होता है. यह हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, इमरजेंसी हॉस्पिटलाइजेशन और जरूरत पड़ने पर C-section जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है. पात्रता और अस्पतालों की लिस्ट pmjay.gov.in पर उपलब्ध है.

लक्ष्य कार्यक्रम

केंद्र सरकार के द्वारा लक्ष्य कार्यक्रम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मार्च 2018 में शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर में देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करना है. प्रसव के दौरान और तुरंत बाद होने वाली जटिलताओं को रोककर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में गर्भवती महिलाओं को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण प्रसूति देखभाल देना है.

इसके अलावे भी पोषण, स्वास्थ्य, एंबुलेंस जैसी योजना है जो मां बनने वाली महिलाओं को दी जाती है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, जानें किन 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnant Women, Health Scheme, Government Health Scheme, Women Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com