विज्ञापन

छठ के लिए 8 नवंबर को जाना है घर, सीटें हो गई फुल, जानिए अब कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

छठ पूजा के मौके पर 8 नवंबर को बिहार और पूर्वांचल जाने वाले रेल यात्रियों के आईआरसीटीसी पर टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है. जानिए दिल्ली और मुंबई से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची और आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट व आईआरसीटीसी वॉलेट के जरिए कंफर्म बर्थ पाने के स्मार्ट तरीके.

छठ के लिए 8 नवंबर को जाना है घर, सीटें हो गई फुल, जानिए अब कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट
छठ पर बिहार जाने वालों के लिए 8 नवंबर की ट्रेन बुकिंग शुरू
NDTV

इस साल दिवाली का त्योहार 8 नवंबर को छठ 13 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन भी चलाने का ऐलान किया है. इस बीच बिहार और पूर्वांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे के 60 दिवसीय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड नियम के तहत 8 नवंबर की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी पर बुकिंग शुरू हो चुकी है. 

त्योहारों के दौरान दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों से बिहार के पटना, दरभंगा, गया, भागलपुर, सहरसा वगैरह जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकट बुकिंग विंडो खुलते ही सीटें फुल हो चुकी हैं. ऐसे में सवाल पैदा होता है कि अगर हर हाल में इसी तारीख को घर जाना है, तो कंफर्म टिकट कैसे मिलेंगे.  लिहाजा, नीचे बताए गए तरीकों को अपना कर आप इस भीड़ में भी कंफर्म टिकट पा सकते हैं.   

8 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाली प्रमुख नियमित ट्रेनें

  •  तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310): नई दिल्ली से पटना सबसे तेज और प्रीमियम ट्रेन है.
  •  संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394): नई दिल्ली से पटना-बिहार जाने वाले यात्रियों की पहली पसंद.
  •  श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392): नई दिल्ली से राजगीर (वाया पटना)-दोपहर 13:10 बजे प्रस्थान.
  •  मगध एक्सप्रेस (20802): नई दिल्ली से इस्लामपुर (वाया पटना) -रात 21:05 बजे प्रस्थान.
  •  विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368): आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर.
  •  वैशाली एक्सप्रेस (12554): नई दिल्ली से सहरसा (वाया बरौनी).
  •  बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566): नई दिल्ली से दरभंगा.
  •  स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562): नई दिल्ली से जयनगर.
  •  नॉर्थ ईस्ट (12506) और सीमांचल एक्सप्रेस (12488): आनंद विहार से जोगबनी/गुवाहाटी (कटिहार व पूर्णिया रूट).

8 नवंबर को मुंबई से बिहार जाने वाली प्रमुख नियमित ट्रेनें

  •  एलटीटी पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12141): लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पटना.
  •  सीएसएमटी पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22360): छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पटना.
  •  भागलपुर एक्सप्रेस (12336): एलटीटी से भागलपुर.
  •  सहरसा हमसफर एक्सप्रेस (22913): बांद्रा टर्मिनस से पटना होते हुए सहरसा.
  •  वास्को डी गामा पटना एक्सप्रेस (12741): पनवेल/मुंबई से पटना.
  •  एलटीटी कामाख्या एसी एक्सप्रेस (12519): एलटीटी से बरौनी/खगड़िया होते हुए.
  •  अवध एक्सप्रेस (19037): बांद्रा टर्मिनस से मुजफ्फरपुर व बरौनी.

इन  5 स्मार्ट ट्रिक्स से त्योहारों के भीड़ में भी पाएं कंफर्म रेल टिकट

विकल्प याजना का उठाएं फायदा

जब भी ट्रेन की टिकट बुक करें, तो विकल्प वाले ऑप्शन पर सही का निशान लगाना न भूलें. ऐसा करने से ये फायदा होगी कि अगर आपकी ट्रेन में सीट पक्की नहीं होती है, तो रेलवे ऑटोमेटिक उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन या स्पेशल ट्रेन में आपको कंफर्म सीट दे देता है.

ऑटो अपग्रेडेशन ऑप्शन भी चुनें

फॉर्म भरते समय कंसीडर फॉर ऑटो अपग्रेडेशन वाले बॉक्स पर ज़रूर टिक करें. इससे फायदा यह होता है कि अगर स्लीपर क्लास में आपकी टिकट वेटिंग में है और 3rd एसी में सीटें खाली हैं, तो रेलवे बिना आपसे एक भी रुपया अतिरिक्त लिए आपकी सीट को ऊपर की क्लास में अपग्रेड कर देता है. 

अल्टरनेट स्टेशन कोटा ट्रिक

अगर दिल्ली से पटना की सीटें फुल हैं, तो पटना के आगे वाले स्टेशन जैसे मोकामा, किऊल या बरौनी तक की टिकट सर्च करें और अपना Boarding Point दिल्ली ही चुनें. कई बार अंतिम कोटा में कंफर्म सीटें मिल जाती हैं.

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों पर नज़र रखें

रेलवे पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा समय-समय पर करता है. इन स्पेशल ट्रेनों पर 60 दिन वाला एडवांस बुकिंग नियम लागू नहीं होता है. जैसे ही इन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो, तुरंत लॉगिन करके टिकट बुक करें.

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ के बाद भी इस तारीख तक चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग भी हुई शुरू, जल्दी रिजर्व कर लें अपनी सीट

तत्काल और प्रीमियम तत्काल 

अगर एडवांस बुकिंग में टिकट न मिले, तो यात्रा की तारीख से ठीक एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे एसी के लिए और 11:00 बजे सामान्य तत्काल कोटा के जरिए कोशिश करें. इसके अलावा,  प्रीमियम तत्काल  कोटा में भी ट्राई कर सकते हैं, जहां मांग के मुताबिक किराया थोड़ा अधिक होता है, लेकिन कंफर्म सीट मिलने के चांस ज्यादा रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Diwali पर घर जाने के लिए 7 नवंबर के ट्रेनों की टिकट की बुकिंग हुई शुरू, ऐसे पाएं कंफर्म सीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2026, Chhath Puja, Train Ticket Booking, IRCTC, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com