विज्ञापन

बिजली बिल का 15 तारीख तक SMS और WhatsApp पर मिलेगा अपडेट, अगर आपका नंबर बदल गया तो जानिए कैसे करें रजिस्टर

UPPCL के अनुसार, अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर महीने की 15 तारीख तक बिजली का बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा. पहले जहां कई बार बिल आने में देरी या असमंजस की स्थिति बन जाती थी, वहीं अब इस नई व्यवस्था के तहत बिल समय पर मिलने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

बिजली बिल का 15 तारीख तक SMS और WhatsApp पर मिलेगा अपडेट, अगर आपका नंबर बदल गया तो जानिए कैसे करें रजिस्टर
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड
file photo

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी जानकारी दी है. UPPCL ने बताया है कि अब से हर महीने की 15 तक बिजली बिल की अपडेट सीधे आपके फोन पर भेज दी जाएगी, जिससे सभी समय पर अपना बिजली बिल का भुगतान कर सकें. इसको लेकर UPPCL ने एक्स हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनका मासिक बिजली बिल प्रत्येक माह निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराया जाएगा. बिल की सूचना आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS और WhatsApp के माध्यम से भेजी जा रही है, जिससे आप समय पर बिल प्राप्त कर उसका भुगतान कर सकें. अगर, आपका मोबाइल नंबर अभी तक अपडेट नहीं है या बदल गया है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट कराएं, ताकि बिल, भुगतान एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त होती रहें.

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने खासकर स्मार्ट मीटर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कंपनी ने बिलिंग से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है, जिससे उन्हें समय पर और सही तरीके से बिजली का बिल मिल सके. UPPCL के अनुसार, अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर महीने की 15 तारीख तक बिजली का बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा. पहले जहां कई बार बिल आने में देरी या असमंजस की स्थिति बन जाती थी, वहीं अब इस नई व्यवस्था के तहत बिल समय पर मिलने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. यह बिल उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS और WhatsApp के माध्यम से भेजा जाएगा, जिससे उन्हें बिल प्राप्त करने के लिए अलग से प्रयास नहीं करना पड़ेगा.

UPPCL के अनुसार, अगर तकनीकी कारणों की वजह से कुछ उपभोक्ताओं को ऑटोमैटिक रीडिंग से 15 तारीख तक बिल नहीं मिल पाता है, तो ऐसे मामलों में मैनुअल रीडिंग के आधार पर महीने की 18 तारीख तक बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा यानी हर हाल में उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर बिल मिल जाएगा.

बिजली बिल कैसे भरें

बिल भुगतान की सुविधाएं भी पहले की तरह जारी रहेंगी. उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट, UPPCL स्मार्ट ऐप, जन सेवा केंद्र, फिनटेक एजेंट और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से कर सकते हैं. इसके अलावा, UPI के माध्यम से भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है.

मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिलिंग सिस्टम में अपडेट नहीं है या गलत दर्ज है, वे 1912 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या UPPCL की वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर किसी उपभोक्ता को अपने बिल में किसी तरह की त्रुटि लगती है, तो वे शिकायत दर्ज कराकर उसे ठीक भी करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- बिहार में किरायेदारों के लिए बड़ी राहत, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, जानिए कैसे मिलेगा बिजली सब्सिडी योजना का लाभ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPPCL, Electricity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com