विज्ञापन

अदाणी एनर्जी 3,050 करोड़ में इंटेलीस्‍मार्ट का करेगी अधिग्रहण, यूपी-बिहार समेत इन राज्‍यों में स्‍मार्ट मीटर लगाती है कंपनी

इंटेलीस्मार्ट कंपनी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और असम में 2.2 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर का पोर्टफोलियो ओन और ऑपरेट करती है, जिसका अधिग्रहण अदाणी ग्रुप करने जा रहा है.

अदाणी एनर्जी 3,050 करोड़ में इंटेलीस्‍मार्ट का करेगी अधिग्रहण, यूपी-बिहार समेत इन राज्‍यों में स्‍मार्ट मीटर लगाती है कंपनी
अदाणी एनर्जी सॉल्‍युशंस करेगी स्‍मार्ट मीटरिंग कंपनी का अधिग्रहण
(NDTV File Photo)

ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने मंगलवार को स्मार्टमीटर कंपनी इंटेलीस्मार्ट में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सिक्योरिटी परचेस एंड सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट (SPSA) साइन किया. इस लेनदेन की वैल्यू 3,050 करोड़ रुपए है.
कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यह प्रस्तावित अधिग्रहण AESL की स्मार्ट मीटर सेंगमेंट में पॉजिशन को मजबूत करेगा और इससे कंपनी के कुल स्मार्ट मीटर पोर्टफोलियो का साइज बढ़कर 4.7 करोड़ मीटर्स से अधिक हो जाएगा.

AESL ने कहा कि इस डील में इंटेलीस्मार्ट की पूरी इक्विटी शेयर कैपिटल को खरीदना और एनआईआईएफ के पास मौजूद ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर का रिडेम्पशन (भुगतान) शामिल है.यह डील रेगुलेटरी मंजूरी और क्लोजिंग से जुड़ी अन्य सामान्य शर्तों के पूरा होने पर निर्भर करती है.

5 राज्‍यों में स्‍मार्ट मीटर लगाने का काम  

इंटेलीस्मार्ट, नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के बीच स्मार्ट मीटरिंग का एक प्रमुख जॉइंट वेंचर है. यह उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और असम में 2.2 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर का पोर्टफोलियो ओन और ऑपरेट करता है. कंपनी ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे कई कंज्यूमर मार्केट में इंटेलीस्मार्ट की मौजूदगी से भविष्य में विस्तार के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है.

अदाणी एनर्जी के CEO बोले- हमारी क्षमता बढ़ेगी 

AESL के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, 'इंटेलीस्मार्ट के अधिग्रहण से हमारा दायरा और काम करने की क्षमता बढ़ती है, जिससे हम टेक्नोलॉजी-आधारित समाधानों के जरिए भारत के बिजली वितरण के आधुनिकीकरण में मदद कर सकते हैं.' AESL ने कहा कि यह अधिग्रहण ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों तरह के मौकों के जरिए वैल्यू बढ़ाने वाली ग्रोथ हासिल करने की उसकी रणनीति के अनुरूप है.

कंपनी को उम्मीद है कि इस सौदे से बड़े पैमाने पर काम करने के फायदे, ऑपरेशन और रखरखाव की लागत को बेहतर बनाने और अपने व्यापक एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेशन के जरिए ऑपरेशनल तालमेल बनेगा.

इंटेलीस्‍मार्ट के CMD बोले- ये डील हमारे लिए अहम 

इंटेलीस्मार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनिल रावल ने कहा कि यह सौदा कंपनी के लिए एक अहम पड़ाव है और इससे भारत के बिजली वितरण सेक्टर में डिजिटलाइजेशन में तेजी आने की उम्मीद है.

NIIF के मैनेजिंग पार्टनर विनोद गिरी ने कहा कि इंटेलीस्मार्ट का देश के प्रमुख स्मार्ट मीटरिंग प्लेटफॉर्म में से एक के तौर पर विकास, उभरते सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस बनाने और उन्हें बड़े पैमाने पर ले जाने की फंड की क्षमता को दिखाता है.

उन्होंने आगे कहा कि यह सौदा NIIF की इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश रणनीति में एक अहम पड़ाव है और यह उसे वैल्यू अनलॉक करने के साथ-साथ भारत के डिजिटल और एनर्जी ट्रांजिशन में मदद जारी रखने में सक्षम बनाता है.

EESL के सीईओ अखिलेश दीक्षित ने कहा कि कंपनी भारत के बिजली सेक्टर में एनर्जी दक्षता और डिजिटल बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह सौदा बड़े पैमाने पर बिजली वितरण कंपनियों और कंज्यूमर्स को सेवा देने की इंटेलीस्मार्ट की क्षमता को और मजबूत करेगा.

ये भी पढ़ें: अदाणी ग्रुप को अर्जेंटीना में मिला LNG एक्‍सपोर्ट का काम, भारत भी आएगी गैस, APSEZ के CEO ने बताया पूरा प्‍लान

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Energy, Adani Energy Investment India, Smart Meter Electricity India, Smart Metering, Adani Group Acquisitions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com