विज्ञापन

गमछे-कैप, कूलिंग रूम और मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स, जानिए तपती धूप से बचाने के लिए दिल्ली में क्या-क्या मिल रही सुविधा

Delhi Heat Relief Facilities: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए दिल्ली सरकार लोगों को धूप से बचाने के लिए कई सुविधाएं दे रही रही है. दिल्ली में मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स चल रही हैं, जो शहर के सभी जिलों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एक्टिव हैं. ये वैन लेबर चौक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ठंडा पानी, ओआरएस, फर्स्ट-एड और टोपी या गमछे मुफ्त में बांट रही हैं.

गमछे-कैप, कूलिंग रूम और मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स, जानिए तपती धूप से बचाने के लिए दिल्ली में क्या-क्या मिल रही सुविधा
Delhi Heat Relief Facilities

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पब्लिक को बचाव करने की सलाह दी है. इसके अलावा दिल्ली सरकार तपती धूप से बचने के लिए लोगों को कई तरह की सुविधाएं भी दे रही है. दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं, जिनमें 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के जरिए गमछा, कैप, ठंडा पानी और ORS वितरित किया जा रहा है. इसके साथ ही दिल्ली भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कूलिंग रूम यानी कूल्ड टेंट की व्यवस्था की गई है, जहां एयर कूलर, पानी और बैठने की सुविधा है, जो विशेष रूप से मजदूरों, यात्रियों और जरूरतमंदों के लिए है.

तपती धूप से बचाने के लिए दिल्ली में क्या-क्या मिल रही सुविधा

दिल्ली सरकार द्वारा 2026 के Heat Action Plan के तहत लोगों को कई सुविधाएं दी जा रही है. दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी और हीटवेव से निपटने के लिए 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स (वैन) की शुरुआत की है, जो शहर के सभी जिलों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एक्टिव हैं. ये वैन लेबर चौक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ठंडा पानी, ओआरएस, फर्स्ट-एड, और टोपी या गमछे मुफ्त में बांट रही हैं.

कूलिंग रूम

दिल्ली सरकार ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में 70-80 लोगों की क्षमता वाले टेंट यानी कूलिंग जोन लगाए गए हैं. यहां एयर कूलर, पानी और बैठने की सुविधा है, जो विशेष रूप से मजदूरों, यात्रियों और जरूरतमंदों के लिए है.

यह भी पढ़ें:- Delhi Heatwave: तवे की तरह तप रही दिल्ली, जानिए गर्मी से बचने के लिए मजदूर से लेकर बुजुर्ग और ड्राइवर क्या करते हैं? 

दोपहर में निर्माण कार्यों पर रोक

हीटवेव के दौरान दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच बाहरी निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है, ताकि मजदूरों को धूप से बचाया जा सके.

स्वास्थ्य सुरक्षा

दिल्ली सरकार ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 339 से अधिक कूल रूम्स तैयार किए गए हैं, जहां हीटस्ट्रोक के मरीजों को तुरंत राहत दी जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mobile Heat Relief Units, Heatwave, Heatwave Action Plan, Delhi Heat Relief Facilities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com