विज्ञापन

E-Rickshaw चालकों के लिए जरूरी खबर, BAT-BMS ऐप के दुरुपयोग से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

साउथ-ईस्ट दिल्ली के DCP ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है जिसमें BAT-BMS ऐप से सावधान रहने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताई गई हैं. ऐसे में सेफ रहने के लिए ई-रिक्शा चालक इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

E-Rickshaw चालकों के लिए जरूरी खबर, BAT-BMS ऐप के दुरुपयोग से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ई-रिक्शा चालकों के लिए जरूरी खबर
Photo Credit: NDTV

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें कथित तौर पर चाइनीज ऐप 'बीएटी बीएमएस' के जरिए लोग ब्लूटूथ से कनेक्ट कर ई-रिक्शा को दूर से बंद कर रहे थे. इस ऐप के कारण कई ई-रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. हालांकि, चीनी ऐप बीएटी-बीएमएस को मिलाकर कई ऐप जांच के दायरे में आ गए हैं. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से बीएटी-बीएमएस समेत लॉसिगी और एपोच आई-आयन ऐप हटाने का आदेश दिया है. इसी कड़ी में आज ऑटो चालकों के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से ऑटो को इस ऐप के दुरुपयोग से बचाया जा सकता है. इसकी जानकारी साउथ-ईस्ट दिल्ली के DCP ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है.

X पोस्ट में दी जानकारी

X पोस्ट में लिखा है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा Bluetooth आधारित BAT-BMS ऐप का दुरुपयोग कर E-Rickshaw को बीच रास्ते में बंद करने की घटनाएं सामने आई हैं. इससे यात्रियों की सुरक्षा और चालकों की आजीविका प्रभावित हो सकती है. सरकार ने ऐसे ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. E-Rickshaw चालक सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. 

जरूरी टिप्स

  • किसी भी अनजान ब्लूटूथ डिवाइस या ऐप से कनेक्ट ना करें.
  • अपने बैटरी सिस्टम और मोबाइल की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत ध्यान दें.
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

कैसे हो रहा दुरुपयोग?

ई-रिक्शा में लगी लिथियम-आयन बैटरी की निगरानी और सुरक्षा के लिए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) लगाया जाता है. यह सिस्टम ब्लूटूथ के माध्यम से मोबाइल फोन से जुड़ जाता है, जिससे चालक बैटरी का चार्ज स्तर, वोल्टेज, तापमान, करंट और अन्य तकनीकी जानकारी देख सकते हैं. हालांकि, कम कीमत वाले अधिकांश ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाले चीनी बीएमएस में ब्लूटूथ कनेक्शन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती.

इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कुछ लोग अपने मोबाइल में 'बीएटी बीएमएस' ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. जब ऐप डाउनलोड करने वाला व्यक्ति किसी ई-रिक्शा के लगभग 10 से 15 मीटर के दायरे में पहुंचता है, तो यह ऐप बिना चालक की अनुमति के बीएमएस से कनेक्ट हो सकता है. इसके बाद ऐप के जरिए बैटरी के डिस्चार्ज स्विच को बंद कर दिया जाता है, जिससे मोटर तक बिजली की आपूर्ति रुक जाती है और ई-रिक्शा चलना बंद हो जाता है.

यह भी पढ़ें: 6 जुलाई से चलेगी टनकपुर-नान्देड एक्सप्रेस, यूपी और एमपी वालों को भी होगा फायदा, जानिए रूट और टाइमिंग समेत पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: आज कर लें इंतजाम, कल सुबह 10 बजे से साउथ दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, देखिए पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BAT BMS App, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com