विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2025

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट पर लगा ब्रेक, जानें क्या हैं आज का ताजा भाव

22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 90,819 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 74,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट पर लगा ब्रेक, जानें क्या हैं आज का ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को तेजी देखी गई. इस वजह से सोने की कीमत एक बार फिर से 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चली गई हैं. वहीं, चांदी का दाम भी 1.12 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 201 रुपए बढ़कर 99,147 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 98,946 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.

Latest and Breaking News on NDTV

सोने के साथ चांदी की कीमतों में हुआ इजाफा

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 90,819 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 74,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़त देखी गई. बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 1,496 रुपए बढ़कर 1,12,690 रुपए प्रति किलो हो गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखा मिला-जुला असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला कारोबार हुआ. सोने की कीमत 0.17% कम होकर 3,382 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.11% बढ़कर 37.81 डॉलर प्रति औंस पर है.

'अमेरिकी फेड प्रमुख के भाषण से पहले निवेशक सर्तक'

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने की कीमत एक रेंज में बनी हुई है. इसकी वजह जैक्सन होल में अमेरिकी फेड प्रमुख के भाषण से पहले निवेशकों का सर्तक रहना है. कॉमैक्स पर गोल्ड 3,338 डॉलर प्रति औंस और घरेलू बाजार में 99,250 रुपए प्रति 10 ग्राम है. तकनीकी मोर्चे पर गोल्ड के लिए सपोर्ट 98,500 रुपए और रुकावट का स्तर 1,00,000 रुपए के पास है."

 1 जनवरी से कितना हुआ बदलाव?

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 30.17% बढ़कर 99,147 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 31.00% बढ़कर 1,12,690 रुपए पर पहुंच गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Price Hike, Gold Silver Price Live, Gold Silver Price News, Gold Silver Price Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com