विज्ञापन

यात्रा के दौरान नहीं काम कर रहा FAStag तो क्या देना होता है दोगुना टैक्स? जानें क्या है NHAI का नियम

टोल टैक्स को लेकर पहले ऐसे नियम लागू किये गए थे कि किसी वाहन पर वैध फास्टैग नहीं होता था या स्कैन नहीं हो पाता था, तो टोल प्लाजा पर दोगुना टोल टैक्स वसूला जाता था.

यात्रा के दौरान नहीं काम कर रहा FAStag तो क्या देना होता है दोगुना टैक्स? जानें क्या है NHAI का नियम
टोल प्लाजा पर कब देना होता है दोगुना चार्ज
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • फास्टैग खराब होने पर अब दोगुना टैक्स नहीं देना होता है.
  • कुछ शर्तों पर दोगुना टैक्स वसूली को बंद किया गया है.
  • डिजिटल भुगतान पर 25 प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा.

नेशनल हाईवे पर अक्सर यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारणों से FASTag  काम नहीं करता है, या स्कैन होने के बाद भी पेमेंट नहीं होता है तो हमारे मन में यह सवाल होता है कि क्या उन्हें दोगुना टैक्स चुकाना पड़ेगा. लेकिन इस बारे में NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय ने स्पष्ट नियम बताए हैं, जिसका उद्देश्य है डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना और यात्रियों को राहत देना. इसके साथ ही धोखाधड़ी के मामले को भी खत्म करना है. क्योंकि टोल प्लाजा पर कई बार ज्यादा टैक्स वसूलने के मामले सामने आते हैं.

फास्टैग खराब होने पर क्या देना होता है दोगुना टोल?

टोल टैक्स को लेकर पहले ऐसे नियम लागू किये गए थे कि किसी वाहन पर वैध फास्टैग नहीं होता था या स्कैन नहीं हो पाता था, तो टोल प्लाजा पर दोगुना टोल टैक्स वसूला जाता था. लेकिन NHAI ने अब इस नियम में बदलाव किया है, इसके तहत अब दोगुना टोल टैक्स को लेकर शर्तें रखी गई है. अगर यात्रा के दौरान आपका फास्टैग काम नहीं करता है, तो टोल पेमेंट के तरीके के आधार पर टैक्स तय किया जाता है.

दोगुना टैक्स देने की क्या हैं शर्तें

अगर टोल प्लाजा पर फास्टैग रीड नहीं होता है और वाहन चालक नकद भुगतान के बजाय UPI या अन्य डिजिटल पेमेंट के जरिए पेमेंट करते हैं, तो उन्हें दोगुना टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है. ऐसे मामलों में केवल नॉर्मल टैक्स पर 1.25 गुना यानी 25 प्रतिशत अधिक टैक्स देना होता है. वहीं अगर टोल टैक्स का पेमेंट डिजिटल माध्यम से किया जाता है तो उसे दोगुना टैक्स का पेमेंट करना पड़ सकता है. सरकार ने यह प्रावधान पूरी तरह से डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए है.

बिना भुगतान किए निकलने पर जुर्माना

अगर कोई वाहन बिना टोल टैक्स दिए टोल प्लाजा से निकल जाता है और तय समय जैसे 72 घंटे के अंदर टैक्स का भुगतान नहीं करता है, तो उस पर सख्त जुर्माने के रूप में दोगुना टैक्स लगाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें | देश में टोल प्लाजा होंगे खत्म? सैटेलाइट से होगी टोल की वसूली, IIT कानपुर को मिली जिम्मेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FASTag, Toll Charge, Fastag Issue, FASTag And NHAI Services, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com