विज्ञापन

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ सबसे बड़ा EV चार्जिंग स्टेशन, 10 वाहन एक साथ हो सकेंगे चार्ज, बस ये ऐप कर लें डाउनलोड

Delhi-Meerut Corridor EV Station: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर कॉरिडोर का अब तक का सबसे बड़ा फास्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है. यह नव-स्थापित ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहन धारकों को अत्याधुनिक फास्ट चार्जिंग सुविधा प्रदान करेगा, जो उनकी यात्रा को और भी सुगम बनाएगा.

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ सबसे बड़ा EV चार्जिंग स्टेशन, 10 वाहन एक साथ हो सकेंगे चार्ज, बस ये ऐप कर लें डाउनलोड
आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर शुरु हुआ EV चार्जिंग स्टेशन

EV Charging Station: एनसीआरटीसी (NCRTC) ने भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर कॉरिडोर का अब तक का सबसे बड़ा फास्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है. साथ ही उसकी सर्विस भी शुरू की जा चुकी हैं. यह नव-स्थापित ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहन धारकों को अत्याधुनिक फास्ट चार्जिंग सुविधा प्रदान करेगा, जो उनकी यात्रा को और भी सुगम बनाएगा. एनसीआरटीसी का यह प्रयास स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देगा तथा एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होगा. 

यह भी पढ़ें: Toll Receipt Benefits: हाईवे पर टोल की पर्ची संभालकर रखें, मुसीबत में बन सकती है आपकी मददगार

एक साथ 10 EV हो सकते हैं चार्ज

इस चार्जिंग स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट्स लगाई गई हैं, जो एक ही समय में 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से चार्ज करने की क्षमता रखती हैं. यह चार्जिंग यूनिट्स चौपहिया वाहनों को मात्र 30 मिनट में लगभग 80% तक चार्ज करने की क्षमता रखती हैं. यहां हैवी कमर्शियल ई-वाहनों के लिए भी चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध कराए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐप की मदद से आसान होगा काम

इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग 'इलेक्ट्रीफाई (ElectreeFi)' मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. ईवी चार्जिंग का पूरा प्रोसेस ऐप के माध्यम से संचालित होता है. इसका लाभ उठाने के लिए वाहन धारक को ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद संबंधित नमो भारत स्टेशन पर ईवी चार्जिंग के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा. स्लॉट बुक करने के बाद ई-वाहन को कुछ ही मिनटों में चार्ज किया जा सकता है. इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता अपने वाहन की चार्जिंग स्थिति की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग कर सकते हैं और डिजिटल माध्यम से आसानी से भुगतान भी कर सकते हैं.

नमो भारत के यात्रियों को होगी सुविधा

आनंद विहार में इस सुविधा के आरंभ होने के साथ ही अब साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ सहित कॉरिडोर के कुल 8 स्टेशनों पर ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है. इन स्टेशनों पर फास्ट और सामान्य दोनों श्रेणी के चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं. ऐसे यात्री, जो नमो भारत स्टेशन तक पहुंचने के लिए अपने निजी इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करते हैं, वे अब स्टेशन पर ही अपने वाहनों को आसानी से चार्ज कर सकते हैं. यह सुविधा न केवल नमो भारत यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए भी लाभकारी होगी. 

एनसीआरटीसी इन फास्ट चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के साथ न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी योगदान दे रहा है. एनसीआरटीसी दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के अन्य स्टेशनों पर भी ई-वाहन चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रयासरत है, जिससे इस क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com