Toll Receipt Benefits: हाईवे पर सफर करते समय हममें से ज्यादातर लोग टोल देने के बाद मिलने वाली पर्ची को बेकार समझकर तुरंत फेंक देते हैं. उस वक्त ये बस एक छोटा सा कागज लगता है, लेकिन असल में ये आपकी यात्रा का एक अहम हिस्सा होता है. कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब यही पर्ची आपको परेशानी से बचा सकती है. इसलिए अगली बार जब भी टोल दें, तो इस पर्ची को संभालकर रखना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है.
गाड़ी खराब होने पर मिलती है मदद
अगर रास्ते में आपकी गाड़ी अचानक खराब हो जाए, तो टोल पर्ची काफी काम आती है. इस पर टोल प्लाजा का हेल्पलाइन नंबर लिखा होता है, जिससे आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा 1033 हेल्पलाइन नंबर भी 24 घंटे एक्टिव रहता है, जहां कॉल करके आप क्रेन या रोडसाइड मदद ले सकते हैं.
सफर का सबूत बनती है ये पर्चीये छोटी सी रसीद आपके पूरे सफर का रिकॉर्ड भी होती है. अगर रास्ते में कोई विवाद हो जाए या आपको ये साबित करना हो कि आप किस रूट से गुजरे थे, तो ये पर्ची काम आ सकती है. कई बार ये कानूनी या इंश्योरेंस मामलों में भी मददगार बनती है.
FASTag या पेमेंट में गड़बड़ी हो तो सहाराआजकल ज्यादातर लोग FASTag का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी इसमें भी गड़बड़ी हो जाती है. ऐसे में अगर आपके पास टोल पर्ची है, तो आप आसानी से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. ये आपके ट्रांजैक्शन का साफ सबूत देती है और समस्या जल्दी सुलझाने में मदद करती है.
वापसी यात्रा में मिल सकता है फायदा
कई टोल प्लाजा पर तय समय के भीतर वापस आने पर छूट दी जाती है. ऐसे में आपको ये पर्ची दिखानी पड़ती है. अगर आपने इसे संभालकर रखा है, तो आप इस छूट का फायदा ले सकते हैं.
छोटी आदत, बड़ा फायदाटोल की पर्ची भले ही मामूली लगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर ये काफी काम की साबित होती है. इसलिए इसे तुरंत फेंकने की बजाय अपनी यात्रा खत्म होने तक संभालकर रखें. ये छोटी सी आदत आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.
यह भी पढ़ें:- New Toll Rules 2026: अब टोल पर नहीं चलेगा कैश, NHAI ने FASTag और UPI को किया अनिवार्य, जानिए नए टोल नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं