विज्ञापन

फोन चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये 5 काम, ब्लॉक हो जाएगा सारा डेटा, नहीं होगी कोई परेशानी

What to do if Phone got Stolen or Lost: आज हम आपको ऐसे 5 काम बताने जा रहे हैं, जिन्हें फोन चोरी होने के बाद तुरंत कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

फोन चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये 5 काम, ब्लॉक हो जाएगा सारा डेटा, नहीं होगी कोई परेशानी
फोन चोरी हो जाए तो क्या करें?
AI

5 Things to do after phone is lost: स्मार्टफोन खोना आज के दौर में सिर्फ एक डिवाइस खोना नहीं, बल्कि पूरी डिजिटल दुनिया और बैंक की तिजोरी की चाबी खो देने जैसा है. आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने के लिए नहीं, बल्कि हमारे आधार, पैन कार्ड और यूपीआई (UPI) का एक्सेस पॉइंट बन चुका है. ऐसे में जब भी फोन चोरी होता है तो, सबसे बड़ा खतरा UPI पिन, आधार डेटा और बैंकिंग ऐप्स पर मंडराने लगता है. इस स्थिति में अगर कुछ जरूरी कदम न उठाएं जाएं, तो बड़ी समस्या हो सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 5 काम बताने जा रहे हैं, जिन्हें फोन चोरी होने के बाद तुरंत कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए तो क्या करें? यहां जानें यात्रियों के अधिकार

1. सबसे पहले अपनी सिम को करें ब्लॉक

फोन चोरी होने पर सबसे पहला काम अपनी सिम (SIM) को तुरंत ब्लॉक करना होता है. इसके लिए अपने मोबाइल ऑपरेटर जैसे Jio, Airtel, Vi या BSNL के कस्टमर केयर पर कॉल करें और सिम को सस्पेंड करवाएं. ऐसा करते ही उस नंबर पर आने वाले OTP, कॉल और मैसेज बंद हो जाते हैं, जिससे किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी या बैंकिंग धोखाधड़ी का खतरा खत्म हो जाता है.

2. फोन को लॉक करें या डाटा डिलीट करें

फोन चोरी होने के बाद दूसरा जरूरी कदम फोन को लॉक या डेटा डिलीट करना है. इसके लिए iPhone यूजर्स 'Find My iPhone' और Android यूजर्स 'Find My Device' फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप फोन को लॉक कर सकते हैं, स्क्रीन पर मैसेज छोड़ सकते हैं, उसकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. इससे फोन में मौजूद फोटो, ईमेल और सेव पासवर्ड सेफ रहते हैं.

3. UPI और वॉलेट एप्स को ब्लॉक करें

फोन चोरी होने पर बैंकिंग, UPI और वॉलेट ऐप्स को तुरंत ब्लॉक करवाना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए आप बिना देर किए अपने बैंक से संपर्क करें और मोबाइल बैंकिंग के साथ UPI को टेंपरेरी सस्पेंड करवा दें. दरअसल, कई बार फोन लॉक होने के बावजूद ऐप्स का गलत इस्तेमाल हो सकता है, इसलिए समय रहते इन्हें बंद करवाना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है.

4. जरूरी पासवर्ड को चेंज करें

फोन चोरी होने के बाद अगले 15 मिनट में पासवर्ड चेंज करना बिल्कुल भी न भूलें. इसके लिए आप किसी दूसरे डिवाइस से सबसे पहले अपनी E-Mail Id का पासवर्ड बदलें. इसके बाद बैंकिंग और UPI ऐप्स, फिर ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड बदल दें. दरअसल, समय रहते पासवर्ड बदलने से डिजिटल डेटा सुरक्षित रहता है.

5. FIR दर्ज करवाएं

फोन चोरी होने पर FIR दर्ज कराना और IMEI नंबर की रिपोर्ट करना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा आप ऑनलाइन पोर्टल के पर भी खोए या चोरी हुए फोन को रिपोर्ट करा सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें, कि FIR की मदद से अपने फोन का IMEI नंबर ट्रैक या ब्लॉक करवाया जा सकता है और इंश्योरेंस क्लेम करना भी आसान हो जाता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com