विज्ञापन

Delhi Water Supply: पंजाबी बाग, नारायणा, कीर्तिनगर... इन इलाकों में हो सकती है पानी की किल्‍लत, टाइमिंग नोट कर लें

दिल्ली के कई इलाकों में 20 अगस्त को पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित रहेगी. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पानी जमा करने की दी सलाह दी है. यहां जानते हैं पूरी खबर

Delhi Water Supply: पंजाबी बाग, नारायणा, कीर्तिनगर... इन इलाकों में हो सकती है पानी की किल्‍लत, टाइमिंग नोट कर लें
DJB Water Supply Update : दिल्ली के इन इलाकों में पानी का सप्लाई 6 घंटों के लिए होगा बंद

 DJB Water Supply Update : दिल्ली जल बोर्ड 20 अगस्त को ख्याला मेन हेडर के 1100 मिमी व्यास वाले वाल्व की रिपेयरिंग और रीन्यू का काम करने जा रही है. इस वजह से पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में पानी का दबाव कम मिलेगा. जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से पहले ही पर्याप्त पानी जमा करने की अपील की है.

6 घंटे प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, ख्याला मेन हेडर वाल्व सीडब्ल्यूपीएच-1 (CWPH-1), एचपी-1 (HP-1) में स्थापित है. इसके रखरखाव और नवीनीकरण कार्य के कारण 20 अगस्त को करीब 6 घंटे तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. इस दौरान कुछ इलाकों में पानी नहीं आएगा. वहीं, कुछ इलाकों में कम दबाव पर जल की आपूर्ति हो सकती है.

इन इलाकों पर पड़ेगा असर

जल बोर्ड के मुताबिक नारायणा कैंट बीपीएस (Booster Pumping Station) और यूजीआर (Underground Reservoir) के कमांड एरिया में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. इनमें शामिल हैं-

  • इंदरपुरी
  • मायापुरी
  • टोडापुर गांव
  • नारायणा गांव
  • नारायणा विहार
  • कृषि कुंज
  • मानसरोवर गार्डन
  • एमईएस (MES) क्षेत्र

इसके अलावा कुछ इलाकों में भी जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है, जैसे-

  • कीर्ति नगर यूजीआर कमांड एरिया
  • एचएमपी कॉलोनी
  • पंजाबी बाग यूजीआर क्षेत्र
  • आसपास की कॉलोनियां

पानी इकट्ठा करके रखने की अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से 20 अगस्त की सुबह से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करने को कहा है, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. जरूरत पड़ने पर जल बोर्ड की ओर से टैंकर सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है.

क्यों जरूरी है यह काम?

जल बोर्ड के अनुसार, ख्याला मेन हेडर वाल्व की मरम्मत और नवीनीकरण फ्यूचर में बेहतर और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है. इसलिए कुछ समय की अस्थाई असुविधा लंबे समय में जल वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें - Delhi Water Bill: लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100% छूट पाने का आखिरी मौका, 15 अगस्त है अंतिम तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Jal Board Bill, Delhi Jal Board, Water Supply, Water Supply Cut Off, Water Supply Affect In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com