Delhi Water Bill: क्या आपका घर दिल्ली में है? क्या आपने कई सालों से अपना पानी का बिल नहीं भरा है? अगर हां, तो अब आपके पास इस गलती को सुधारने का एक खास मौका है. दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने पानी का बिल बकायेदारों को भुगतान करने का एक खास मौका दिया है. अगर आप इस मौके पर अपना बिल नहीं भरते हैं, तो आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि, आपके लिए अच्छी खबर यह है कि अगर आप 15 अगस्त तक अपना बकाया पानी का बिल भरते हैं, तो आपको लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) में 100% तक की छूट मिलेगी. यहां जानें पूरी खबर...
15 अगस्त तक मिलेगा LPSC पर 100% तक की छूट
दिल्ली सरकार बकाया पानी का बिल भरने पर काफी जोर दे रही है. उन्होंने सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़े कई पोस्ट शेयर किए हैं. फेसबुक पर दिल्ली सरकार की ऑफिशियल पेज DelhiGovDigital से एक पोस्ट किय गया है.
इस पोस्ट में बताया गया है कि बकाया पानी के बिल पर राहत पाने का मौका खत्म होने वाला है. घरेलू पानी का बकाया बिल 15 अगस्त से पहले भरने पर आपको लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100 % छूट मिलेगा। वहीं, यह मौका कॉमर्शियल पानी का बिल भरने वालों के लिए 30 अगस्त तक है, तो जल्द ही इस मौके का लाभ उठाएं. अगर आपका बिल बकाया है, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं.
लाखों उभोक्ता उठा चुके हैं लाभ
शेयर की गई पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि इस योजना का लाभ अबतक 4.5 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ता और 11.4 हजार कॉमर्शियल उभोक्ता उठा चुके हैं. ऐसे में अगर आपका बिल बकाया है, तो तुरंत इसका लाभ उठाएं.
15 अगस्त तक पानी का बिल न भरना हो सकता है भारी
बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड निगम पानी के बिल का बकाया जमा करने को लेकर काफी सख्त हो गई है. अगर आप 15 अगस्त तक बिल का बकाया नहीं चुकाते हैं, तो आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में बोर्ड के पास संबंधित प्रॉपर्टी को अटैच यानी कुर्क और सील करने का अधिकार है. इसलिए अगर आपको पानी का बिल जमा करने का नोटिस मिला है, तो फौरन अपने बिल चुका दें.
ये भी पढ़ें - Delhi: पानी का बिल नहीं भरा तो सील होगी प्रॉपर्टी! 70% छूट के साथ 15 अगस्त तक है मौका, ऐसे चेक करें बिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं