- सीएम योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का उद्घाटन किया.
- यह ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच 760 किलोमीटर की दूरी 9.5 घंटे में पूरी करेगी और सप्ताह में छह दिन चलेगी.
- ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे चार प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper Train: उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास हो गया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से ट्रेन संख्या 27421 और 27422 दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 16 कोच वाली यह सेमी हाई स्पीड ओवरनाइट ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच 760 किलोमीटर की दूरी महज 9.5 घंटे में पूरी करेगी.
पूर्वांचल और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच शुरू होने वाली इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी जंक्शन से दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का भव्य उद्घाटन किया. यह उत्तर प्रदेश की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है. चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और BEML की ओर से तैयार की गई यह आधुनिक ओवरनाइट ट्रेन के चलने से रात का बेहद सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी.
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Union Minister for Railways Ashwini Vaishnaw flagged off new Vande Bharat Sleeper Express services between Varanasi and New Delhi from Varanasi. https://t.co/V621Y9sfzQ
— ANI (@ANI) October 31, 2026
रूट और 4 प्रमुख स्टॉपेज
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच लगभग 760 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन रास्ते में उत्तर प्रदेश के 4 महत्वपूर्ण रेल जंक्शनों पर ठहरेगी. इसमें प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन जैसे प्रमुख स्टॉपेज शामिल है.
ट्रेन की समयसारणी
यह ट्रेन दोनों दिशाओं से सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी.
- ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी से नई दिल्ली
- प्रस्थान: वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी.
- आगमन: अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी
- कुल समय: 9 घंटे 30 मिनट.
- संचालन: शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन.
ट्रेन सं. 27422 नई दिल्ली से वाराणसी
- प्रस्थान: नई दिल्ली से रात 9:40 बजे प्रस्थान करेगी.
- आगमन: अगली सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
- संचालन: शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन.
कोच संरचना और यात्री क्षमता
16 डिब्बों वाली इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने और सोने की व्यवस्था की गई है.
- थर्ड एसी (3rd AC): 11 कोच (611 सीटें)
- सेकंड एसी (2nd AC): 4 कोच (188 सीटें)
- फर्स्ट एसी (1st AC): 1 कोच (24 सीटें)
यह भी पढ़ें- मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत 2 नवंबर से होगी शुरू, कल्याण, पुणे, कलबुर्गी और अनंतपुर समेत होंगे 10 स्टेशन
किराया और बुकिंग की जानकारी
- अनुमानित किराया (वाराणसी से नई दिल्ली)
- 3rd AC: 2,200 रुपये-2,400 रुपये के करीब (कैटरिंग सहित)
- 2nd AC: 3,300 रुपये-3,600 रुपये के करीब
- 1st AC: 4,500 रुपये 4,800 रुपये के करीब
यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और रेलवे आरक्षण (PRS) काउंटरों से अपने टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु से गोवा के बीच चलेगी यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत, हासन, सकलेशपुर, मुरुदेश्वर, गोकर्ण रोड समेत होंगे 14 स्टेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं