विज्ञापन

दिल्ली में कल ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लीजिए एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कल हाफ मैराथन का आयोजन होगा, इसके चलते दिल्ली के कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद रहेगा. दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली में कल ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लीजिए एडवाइजरी
  • रविवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में सुबह पांच से दस बजे तक हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा
  • इंडिया गेट, लोधी रोड और मथुरा रोड समेत प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और यातायात प्रभावित होगा
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या कल यानी रविवार को दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. कल दिल्ली के कुछ रास्तों पर ट्रैफिक बंद रहेगा. दरअसल दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में कल हाफ मैराथन का आयोजन हो रहा है. इसे देखते हुए इंडिया गेट, लोधी रोड और मथुरा रोड जैसे प्रमुख इलाकों में सुबह ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल और विशेष रूप से दिल्ली मेट्रो को प्राथमिकता देने की सलाह दी है.

क्या है मैराथन का रूट?

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, रविवार को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होकर एक हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. इस मैराथन का रूट सी-हेक्सागन- जाकिर हुसैन मार्ग पर सुब्रमण्यम भारती मार्ग की ओर- यू-टर्न लेकर वापस C-हेक्सागन- कर्तव्य पथ से होते हुए मानसिंह रोड और जनपथ क्रॉसिंग की ओर- जनपथ पर सीधे विंडसर पैलेस तक- दाएं मुड़कर अशोक रोड पर C-हेक्सागन- अशोक रोड पर C-हेक्सागन से ठीक पहले एक यू-टर्न-जनपथ -बाएं मुड़कर कर्तव्य पथ और C-हेक्सागन होते हुए वापस नेशनल स्टेडियम के गेट नंबर 1 तक होगा.

इन रास्तों से बचें

अकबर रोड
अशोक रोड
सी-हेक्सागन
शाहजहां रोड
डॉ. ज़ाकिर हुसैन रोड
पुराना किला रोड
शेरशाह रोड
पंडारा रोड

यह भी पढ़ें: 'एविएशन के बड़े केंद्र के तौर पर उभरेगा जेवर', नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को और क्या कुछ बोले दिग्गज

यहां गाड़ी खड़ी तो उठा ले जाएगी पुलिस

इंडिया गेट, मानसिंह रोड, जनपथ, कर्तव्य पथ, अशोक रोड, अकबर रोड और आसपास के अन्य इलाकों में किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी. अगर कोई यहां गाड़ी खड़ा करेगा तो इसे  टो करके ले जाया जाएगा. टो की गई गाड़ियों को भैरो मंदिर, भैरो मार्ग के सामने ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्लीवाले ध्यान दें! इन इलाकों में दिन में केवल एक बार आएगा पानी, चंद्रावल वाटर प्लांट खराब होने से आई किल्लत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Advisory, Delhi Traffic Police, Delhi Traffic Alert, Delhi Traffic, Delhi Traffic Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com