विज्ञापन

दिल्लीवाले ध्यान दें! इन इलाकों में दिन में केवल एक बार आएगा पानी, चंद्रावल वाटर प्लांट खराब होने से आई किल्लत

चंद्रावल वॉटर प्लांट में खराबी आने से मध्य और उत्तरी दिल्ली में जल संकट गहरा गया है. दिल्ली जल बोर्ड ने नया रोस्टर जारी कर अगले कुछ दिनों तक दिन में केवल एक बार ही पानी की सप्लाई करने का फैसला किया है.

दिल्लीवाले ध्यान दें! इन इलाकों में दिन में केवल एक बार आएगा पानी, चंद्रावल वाटर प्लांट खराब होने से आई किल्लत
  • चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में खराबी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है
  • जल बोर्ड ने कई इलाकों में पानी की आपूर्ति दिन में दो बार से घटाकर एक बार करने का आदेश दिया
  • प्रभावित इलाकों में पानी की कमी के मद्देनजर जल टैंकरों की व्यवस्था की गई है ताकि जल संकट को कम किया जा सके

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में एक बार फिर जल संकट गहरा गया है. चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में खराबी आने से दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित है. दिल्ली जल बोर्ड लगातार इस परेशानी को ठीक करने की कोशिश कर रहा है. इस बीच जल बोर्ड ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि चाणक्यपुरी से लेकर पहाड़गंज तक के इलाकों में अब दिन में दो बार के बजाय सिर्फ एक बार ही पानी की सप्लाई होगी. फिलहाल ये प्लांट अपनी क्षमता से काफी कम ही पानी सप्लाई कर पा रहा है. लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकरों का इंतजाम किया गया है.

कब तक ठीक होगा वाटर प्लांट?

दिल्ली जलबोर्ड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि चंद्रावल प्लांट में प्रभावित मोटर्स की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार, सामान्य जलापूर्ति के पुनः बहाल होने में 3-4 दिनों का समय लगने की संभावना है. चंद्रावल वाटर प्लांट से जुड़े कई भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के लिए डीजेबी ने रोस्टर जारी किया. जिसके अनुसार, अब जल की आपूर्ति सुबह या शाम को केवल एक बार की जाएगी जबकि पहले दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती थी.

किन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित?

चंद्रावल वाटर प्लांट में आई खराबी से दिल्ली के कई इलाके प्रभावित हैं. इसमें हिंदूराव अस्पताल, नया बाजार, कश्मीरी गेट, मोतिया खान, पूसा रोड, राजेंद्र नगर और पहाड़गंज शामिल हैं. इन इलाकों में केवल सुबह के समय ही पानी की आपूर्ति हो रही है. वहीं विनय मार्ग, चाणक्यपुरी, नेहरू पार्क, अशोक होटल, अकबर रोड और सरोजिनी नगर जैसे अन्य इलाकों में शाम के समय पानी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मिग 29 और होगा घातक, ASRAAM मिसाइल से दुश्मन का बचना होगा नामुमकिन, हवा में भी मार गिराएगा

वाटर प्लांट में क्या आई खराबी?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 22 मार्च से 600 मिलीमीटर व्यास वाली पानी की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण सेंट्रल दिल्ली और एनडीएमसी के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं. आदेश में कहा गया, ‘असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं. दिल्ली जल बोर्ड की टीमें जल आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रही हैं.' अधिकारियों के अनुसार, जल बोर्ड फिलहाल दो पंप सेट संचालित कर रहा है जिनकी क्षमता प्रतिदिन 18 मिलियन गैलन पानी पंप करने की है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में लगेगा 5000 रुपये तक जुर्माना, फर्श पर बैठने से लेकर कोच में घुसने तक होगा सख्त एक्शन

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Water Supply, Delhi Water Supply Affect, Delhi Water Supply Alert, Delhi Water Supply Cut, Delhi Water Supply Jal Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com