Delhi Traffic Alert: अगर आप आज सुबह दिल्ली से निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने शादिपुर इलाके में ट्रैफिक को लेकर अहम एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक, शादिपुर फ्लाईओवर के पास एक सड़क सुबह 8 बजे तक प्रभावित रहेगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शादिपुर चौक के पास पाइपलाइन लीकेज की वजह से सड़क पर गड्ढा बन गया है. इस कारण PUSA से शादिपुर फ्लाईओवर जाने वाले मार्ग की दो लेन प्रभावित हो गई हैं. फिलहाल वहां मरम्मत का काम जारी है, जिसकी वजह से वहां ट्रैफिक सामान्य से काफी धीमा हो गया है और जाम जैसी स्थिति बन सकती है.
कब तक रहेगा असर?दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 7 अप्रैल को साझा की थी. एडवाइजरी के अनुसार, 7 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर 8 अप्रैल सुबह 8 बजे तक इस रूट पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पटेल रोड (PUSA से शादिपुर फ्लाईओवर मार्ग) का इस्तेमाल करने से बचें. खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों को थोड़ा पहले निकलने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 7, 2026
Due to pipeline leakage, a pothole has appeared at Shadipur Chowk near Shadipur Flyover (PUSA towards Shadipur Flyover carriageway), due to which 02 lane have been affected.
Due to the pipeline leakage and the ongoing repairing work of civic agency on the…
यह भी पढ़ें- कैसे करें PNG की सेल्फ बिलिंग? घर बैठे पाएं गैस का बिल, जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
ट्रैफिक की परेशानी से बचने के लिए पुलिस ने कुछ वैकल्पिक रास्ते सुझाए हैं. जो लोग कीर्ति नगर की ओर जा रहे हैं, वे Pusa राउंडअबाउट से लेफ्ट लेकर देव प्रकाश शास्त्री मार्ग होते हुए टोडापुर और फिर नरैना के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. इन रास्तों का इस्तेमाल करने से आप जाम से बच सकते हैं और समय की भी बचत होगी.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाहदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की प्लानिंग कर लें. अगर संभव हो तो इस इलाके से बचें और बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें. साथ ही, ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं