विज्ञापन

मेरठ से सांसद, कई मंत्रालयों की मिली कमान, जानिए कौन थीं मोहसिना किदवई? 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मोहसिना किदवई को 8 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का पार्थिव शरीर उनके नोएडा स्थित घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.

मेरठ से सांसद, कई मंत्रालयों की मिली कमान, जानिए कौन थीं मोहसिना किदवई? 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया
  • वह 94 वर्ष की आयु में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण 8 अप्रैल से भर्ती थीं और आज सुबह 4 बजे निधन हुआ
  • मोहसिना किदवई का पार्थिव शरीर उनके नोएडा स्थित आवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का आज निधन हो गया. उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और वहीं उन्होंने सुबह 4 बजे 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. मोहसिना किदवई को 8 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था. 

शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का पार्थिव शरीर उनके नोएडा स्थित घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. वहीं से उन्हें अंतिम संस्कार के लिए निजामुद्दीन के पास स्थित शवदाह ग्रह लाया जाएगा. आज शाम 5 बजे उन्हें सुपर्द-ए-खाक कया जाएगा.

कम उम्र में ज्वाइन किया पॉलिटिक्स

मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था.उन्होंने बहुत कम उम्र में ही राज्य की राजनीति में काम करना शुरू कर दिया था और बाद में राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया. मोहसिना किदवई कई बार लोकसभा के लिए चुनी गईं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. बाद में, वह 2004 से 2016 तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की सदस्य रहीं. इस दौरान उन्होंने संसद में कई अहम मुद्दों पर सक्रिय रूप से भाग लिया और नीति निर्माण में योगदान दिया.अपने राजनीतिक जीवन में मोहसिना किदवई ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में कई महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है.

यह भी पढ़ें- भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने का रास्ता साफ! जानें एंटवर्प कोर्ट ने क्या कहा

➔ग्रामीण विकास मंत्री
➔स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री
➔परिवहन मंत्री
➔शहरी विकास मंत्री

कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व

मोहसिना किदवई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता थीं.वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की सदस्य रहीं.उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव के रूप में भी कार्य किया.इस भूमिका में उन्होंने पार्टी संगठन, रणनीति और युवा नेताओं के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें-  ईरान-अमेरिका सीजफायर: जंग थमी, लेकिन भारत के लिए छोड़ गई 4 बड़े सबक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com