विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: 30 जून तक इस रूट पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. अगर आप ईस्ट दिल्ली के रास्तों से रोजाना सफर करते हैं, तो ये एडवाइजरी आपके लिए जरूरी हो सकती है.

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: 30 जून तक इस रूट पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
दिल्ली में एक महीने तक इस सड़क पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

अगर आप ईस्ट दिल्ली के रास्तों से रोजाना सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज यानी 2 जून को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा नाले की सफाई (डिसिल्टिंग) का काम शुरू किया गया है, जिसके चलते कुछ इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 2 जून से 30 जून 2026 तक एलएम बंध (L.M. Bandh), शास्त्री नगर से लेकर करकरी मोड़/खुरेजी रेड लाइट तक कैनाल ड्रेन में डिसिल्टिंग का काम किया जाएगा. इस दौरान गीता कॉलोनी की ओर जाने वाला एक कैरिजवे बंद रहेगा.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर

ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि एलएम बंध, शास्त्री नगर से करकरी मोड़/खुरेजी रेड लाइट तक का पूरा स्ट्रेच सबसे अधिक प्रभावित रह सकता है. खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स में वाहनों की गति धीमी रहने और जाम की स्थिति बनने की संभावना है. आसपास की सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर निकलें. जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके.

इसके अलावा वाहन चालकों को लेन अनुशासन का पालन करने, कार्यस्थल के पास जरूरी न होने पर वाहन रोकने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी गई है. पुलिस ने कहा है कि निर्माण कार्य वाले क्षेत्र में सावधानी से वाहन चलाना जरूरी है.

ट्रैफिक पुलिस ने की सहयोग की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. इससे ट्रैफिक संचालन को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी और यात्रियों को कम परेशानी होगी.

यहां मिलेंगे रियल-टाइम अपडेट

लोग ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी और सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 तथा 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

ऐसे में अगर आपका सफर इस रूट से होकर गुजरता है, तो अगले कुछ हफ्ते तक घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें- BH सीरीज की नंबर प्लेट क्या होती है, किसे मिलती है और इसके क्या फायदे हैं? आसान शब्दों में समझें पूरी बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com