विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसवाला थप्पड़ मार दे तो क्या कर सकते हैं आप? जान लीजिए अपना अधिकार

कुछ मामलों में देखा जाता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी आम लोगों को थप्पड़ या फिर उनके साथ गाली-गलौज करने लग जाते हैं. क्या ऐसा करना उनका अधिकार है? आइए जानते हैं क्या कहता है नियम...

ट्रैफिक पुलिसवाला थप्पड़ मार दे तो क्या कर सकते हैं आप? जान लीजिए अपना अधिकार
Traffic Police : ट्रैफिक पुलिस को गाली-गलौज या मारने का अधिकार है? जानें क्या है नियम
NDTV graphics

ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है. इसके प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकती है. हालांकि, अधिकांश लोग नियमों का पालन करते हैं, लेकिन कभी-कभी गलती या जल्दबाजी में नियमों का उल्लंघन भी हो जाता है. ऐसी स्थिति में चालान या जुर्माना लगना स्वाभाविक है. लेकिन क्या ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कोई पुलिसकर्मी आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है? क्या गलती होने पर ट्रैफिक पुलिस आपको थप्पड़ मार सकती है? ऐसे सवाल अक्सर लोगों के मन में आते हैं.

दरअसल, कई बार देखने में आता है कि कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपना रौब दिखाने के लिए नियम तोड़ने वालों के साथ गाली-गलौज या अभद्र व्यवहार करने लगते हैं. कुछ मामलों में मारपीट या थप्पड़ मारने की घटनाएं भी सामने आती हैं. अगर कभी आपके साथ ऐसी स्थिति हो जाए, तो घबराने की बजाय अपने अधिकारों को जानना बेहद जरूरी है. यहां जानते हैं क्या कहता है नियम...

क्या ट्रैफिक पुलिस कर सकता है दुर्व्यवहार या मार-पीट?

व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act)  के तहत अगर आप ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है. यह जुर्माना कितना होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किन नियमों को तोड़ा है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर इस स्थिति में पुलिस कर्मी आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है, तो आपको बता दें कि कोई भी ट्रैफिक पुलिस या फिर पुलिस ऑफिसर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के साथ मार-पीट या फिर गाली-गलौज नहीं कर सकता है. अगर वो ऐसा करते पाया गया, तो यह आपराधिक दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है. इस स्थिति में पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है.

इस स्थिति में आपको क्या करना है?

अगर आपने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है, तो सबसे पहले आप अपना चालान और जुर्माना भरें. इसके बाद अगर पुलिस आपके साथ किसी तरह का दुर्व्यवार करती है, तो सबसे पहले इस तरह की स्थिति का वीडियो बना लें या फिर कोई गवाह अपने साथ रखें. इसके साथ ही पुलिसकर्मी का नाम और बिल्ला नंबर नोट कर लें.   ताकि शिकायत दर्द करने में आसानी हो. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारी के पास जाकर इसकी शिकायत दर्द कराएं. 

ऐसे व्यवहार पर पुलिस के खिलाफ क्या होती है कार्रवाई?

अगर किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी या अन्य पुलिसकर्मी द्वारा आपको थप्पड़ मारा जाता है या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाने) के तहत कार्रवाई की जा सकती है. इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी को एक साल तक की जेल, 10,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं.

इसके अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच भी की जा सकती है. जांच में आरोप सही साबित होने पर संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया जा सकता है और गंभीर मामलों में नौकरी से बर्खास्त करने तक की कार्रवाई भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें - गुड़गांव में सड़क बनी नदी! तो कंपनी ने चला दी नाव, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया 50,000 का चालान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Traffic Police, Traffic Rule, Rights, Act, Traffic Rule Change
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com