विज्ञापन

आज भी मंडी हाउस, कनॉट प्लेस जाने से बचें, 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के लोग आज भी घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाजयरी पढ़ लें. क्योंकि आज भी जंतर-मंतर, जनपथ से लेकर कनॉट प्लेस तक 30 रूट डायवर्ट हैं.

आज भी मंडी हाउस, कनॉट प्लेस जाने से बचें, 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज भी 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन (फोटो सोर्स:IANS)
  • दिल्ली में 11 अक्टूबर के दिन भी नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.
  • मंडी हाउस, जनपथ से कनॉट प्लेस तक दिल्ली में 30 रूट पर डायवर्जन है.
  • दिल्ली में घरों से निकलने से पहले आज की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लीजिए.
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली में रविवार को भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, पटेल चौक समेत 30 से ज्यादा जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन है. कानून-व्यवस्था के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन ट्रैफिक को बदला गया है.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि रविवार सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे. कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, जंतर-मंतर, पटेल चौक और सेंट्रल दिल्ली के के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. ऐसे में इन रास्तों से गुजरने से पहले आज का ट्रैफिक अपडेट देखकर ही चले. 

दिल्ली में इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

दिल्ली में आज अशोक रोड, गोलचक्कर, टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग, जंतर-मंतर रोड, जय सिंह रोड, पटेल चौक, गोल डाक खाना,  संसद मार्ग क्रॉसिंग, रेल भवन गोलचक्कर और कनॉट प्लेस के आसपास चौराहे ट्रैफिक से प्रभावित रहेंगे. मंडी हाउस, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग जंक्शन, लोधी रोड फ्लाईओवर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, नीला गुंबद गोलचक्कर, सम्राट होटल गोलचक्कर में ऐसा ही रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

मोती बाग फ्लाईओवर और भीकाजी कामा प्लेस के नीचे बने अंडरपास पर भी ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेंगे. यात्रियों को जरूरी होने पर ही वहां यात्रा करने की सलाह है. नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों और एयरपोर्ट तक जाने के लिए एक्स्ट्रा समय लेकर चलें.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि रियल-टाइम मॉनीटरिंग को देखने के साथ पाबंदियों को लागू करने या ढील देने का फैसला होगा. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे उसकी वेबसाइट और सोशल मीडिया साइट्स के अकाउंट्स परआने वाले अपडेट्स पर नजर रखें. 

दिल्ली में आज भी प्रदर्शन

CJP और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जैसे संगठनों के दूसरे दिन भी प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाया है. उनका कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे. शनिवार को CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता तब तक जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगे. उन्होंने हिरासत के दौरान दिल्ली पुलिस पर अभिजीत दिपके समेत प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया. SFI महासचिव सृजन भट्टाचार्य ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. जिन जगहों पर पुलिस बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकेगी वहीं विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे.

ये भी पढ़ेंः प्रदर्शनकारियों को निकालने बंगला साहिब गुरुद्वारे में घुसी पुलिस? वीडियो पर मचा बवाल तो DCP ने दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Advisory, Delhi Traffic Advisory Today, Jantar Mantar Cjp Protest, Delhi Traffic News, Delhi Traffic News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com