विज्ञापन
पल्लव मिश्रा

पल्लव मिश्रा

रेलवे, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य मंत्रालय की अच्छी समझ रखने वाले पल्लव मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहें है. फिलहाल वह एनडीटीवी इंडिया के नेशनल ब्यूरो में काम कर रहे हैं. उन्होंने 2025 के महाकुंभ की प्रयागराज से ग्राउंड रिपोर्टिंग की और उसे व्यापक रूप से कवर किया.

रेलवे, एविएशन और हेल्थ बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले पल्लव मिश्रा की राजनीति, क्रिकेट और पौराणिक कथाओं में भी खास रुचि है. सोशल मीडिया के दौर में, जहां लोग सबसे पहले खबर दिखाने की होड़ में रहते हैं, वहां पल्लव खबर की सच्चाई को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं और दर्शकों तक उसके रियल टाइम अपडेट पहुंचाते हैं. पल्लव की सबसे खास बात है कि वो किसी भी संकेत और इनसाइट्स के आधार पर तेज और भरोसेमंद खबर तैयार करने में माहिर हैं.