विज्ञापन

Delhi Metro Timing Change: DMRC ने बदली मेट्रो की टाइमिंग, जानें आज कितने बजे मिलेगी आखिरी मेट्रो

Delhi Metro Timing Change: आज यानी 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच खेला जाएगा. मैच के कारण स्टेडियम और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रहने की संभावना है. ऐसे में यात्रियों को सुविधा देने के लिए DMRC ने कुछ मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 90 मिनट तक बढ़ा दिया है.

Delhi Metro Timing Change: DMRC ने बदली मेट्रो की टाइमिंग, जानें आज कितने बजे मिलेगी आखिरी मेट्रो
DMRC ने बदली मेट्रो की टाइमिंग

Delhi Metro Timing Change: अगर आप रोज दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक दिन (केवल 12 फरवरी) के लिए मेट्रो सेवाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है. यह बदलाव ICC T20 वर्ल्ड कप के मैच को ध्यान में रखकर किया गया है. आज यानी 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच खेला जाएगा. मैच के कारण स्टेडियम और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रहने की संभावना है. ऐसे में यात्रियों को सुविधा देने के लिए डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 90 मिनट तक बढ़ा दिया है. इससे मैच खत्म होने के बाद लोगों को घर लौटने में आसानी होगी. 

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद में आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? यहां है पूरी जानकारी

किन लाइनों पर बदली टाइमिंग?

रेड लाइन (लाइन 1)- शहीद स्थल से रिठाला रूट पर आखिरी ट्रेन रात करीब 12:10 और 12:15 बजे तक मिलेगी.

येलो लाइन (लाइन 2)- समयपुर बादली से गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर तक आखिरी मेट्रो लगभग 12:20 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी दिशा में समय करीब 11:45 बजे रहेगा.

ब्लू लाइन (लाइन 3 और 4)- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 की ओर जाने वाली आखिरी ट्रेन का समय भी बढ़ाया गया है. नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी- 11:35 बजे और वैशाली: 11:45 बजे.

ग्रीन लाइन (लाइन 5)- कीर्ति नगर और इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह रूट पर कुछ ट्रेनों का समय रात 1:00 बजे तक किया गया है.

वायलेट लाइन (लाइन 6)- कश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ रूट पर आखिरी ट्रेन कश्मीरी गेट से लगभग 12:25 बजे और बल्लभगढ़ से 11:20 बजे तक मिलेगी.

पिंक लाइन (लाइन 7)- मजलिस पार्क से शिव विहार रूट पर आखिरी मेट्रो करीब 12:10 बजे चलेगी.

मैजेंटा लाइन (लाइन 8)- बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट के बीच ट्रेनें 12:30 से 12:45 बजे तक उपलब्ध रहेंगी.

ग्रे लाइन (लाइन 9)- द्वारका से ढांसा बस स्टैंड के बीच आखिरी मेट्रो 1:15 से 1:30 बजे तक चलेगी.

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन- यशोभूमि से नई दिल्ली के बीच सेवा रात 1:00 बजे तक मिलेगी.

ध्यान रखने वाली बात

यह बदलाव सिर्फ 12 फरवरी के लिए है. 13 फरवरी से मेट्रो की टाइमिंग फिर सामान्य हो जाएगी और आखिरी ट्रेनें पहले की तरह रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच चलेंगी. ऐसे में अगर आप मैच देखने जा रहे हैं या देर रात सफर करने वाले हैं, तो नई टाइमिंग के अनुसार अपनी यात्रा का प्लान बना सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com